सहारा को मिला सहारा, नहीं बिकेगा लदंन का होटल
नयी दिल्ली। मुश्किलों में फंसे सहारा समूह को बड़ा सहारा मिल गया है। सहारा को अब कर्ज चुकाने के लिए लंदन स्थित अपना होटल बेचने की जरुरत नहीं है। दरअसल सहारा समूह ने विदेशों में अपने तीन होटलों पर बैंक ऑफ चाइना से लिया गया कर्ज चुकाने के लिए निवेशकों से पूंजी की व्यवस्था कर ली है।

सहारा के बयान के मुताबिक इस संकट से निपटने के लिए सहारा ने अरबपति रयूबेन बंधुओं के साथ एक समझौता किया है। इस समझौते के मुताबिक ये निवेशक चीनी बैंक का ऋण चुकाने की जिम्मेदारी लेंगे। इस समझौते के बाद सहारा को अपना लंदन स्थित ग्रॉसवेनोर हाउस होटल को नीलामी नहीं करना होगा।
सूत्रों के मुताबिक ये समझौता 85 करोड़ डॉलर यानी 5500 करोड़ रुपये का है। आपको बता दें कि सहारा समूह अपने प्रमुख सुब्रत राय को जेल से छुड़ाने के लिए धन जुटाने का प्रयास कर रहा है। इसके लिए उसे अपने तीन विदेशी होटलों सहित अन्य संपत्तियों को बेचना चाहता है।












Click it and Unblock the Notifications