Video: विमान में प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के यात्री, बोले- 'आपको शर्म आनी चाहिए'
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को एक बार फिर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा है। प्रज्ञा की दिल्ली से भोपाल जा रही फ्लाइट में पसंदीदा सीट नहीं मिलने पर यात्रियों और क्रू मेंबर से बहस हो गई। इस घटना का एक वीडियो भी अब सामने आया है। जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
Recommended Video

यात्री से हुई लड़ाई
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक यात्री भाजपा सांसद से कह रहा है कि आपको शर्म आनी चाहिए कि आप ऐसा बर्ताव कर रही हैं। प्रज्ञा स्पाइसजेट की फ्लाइट में मौजूद थीं। तभी सीट को लेकर उनकी क्रू मेंबर से बहस हो गई। वह सीट की मांग को लेकर विमान में ही धरने पर बैठ गईं। यात्रियों ने ना केवल प्रज्ञा के व्यवहार की निंदा की बल्कि उन्हें इतना तक कहा कि उनके कारण 50 यात्रियों को परेशानी हो रही है।
वीडियो खूब वायरल हो रही है
सोशल मीडिया पर घटना का जो वाडियो वायरल हो रहा है, उसमें एक महिला कह रही है, 'आप फैसला कीजिए, आपका मैनेजमेंट कौन है? यहां ना किसी के टाइम की कीमत है और ना ही प्रोफेश्नलिजम है।' इसपर साध्वी प्रज्ञा जवाब देते हुए कहती हैं, 'मैंने सुबह ही बोल दिया था कि अपनी रूलबुक मुझे दिखा दो, मुझे बनेगा बैठते.. नहीं बनेगा तो मैं चली जाऊंगी।'

यात्रियों ने क्या कहा?
तभी विमान में मौजूद एक यात्री प्रज्ञा से बोलता है, 'आप तो जनता की प्रतिनिधी हैं, आपका काम तो हमें परेशान करना नहीं है। आप जनता को ही परेशानी दे रही हैं। आपको इस बात की शर्म नहीं है कि 50 लोगों को आपकी वजह से परेशानी हुई। बिल्कुल, शर्म बहुत अच्छा शब्द है।' इस दौरान प्रज्ञा यात्री से कहती हैं कि सही भाषा का इस्तेमाल करें।

प्रज्ञा क्या बोलीं?
वो कहती हैं, 'मेरी सुविधा नहीं है, कोई तो कारण होगा। मेरा राइट फर्स्ट क्लास का है।' बता दें बीते दिनों ही स्पाइसजेट की फ्लाइट में सीट को लेकर साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का क्रू मेंबर से विवाद हो गया था। साध्वी सबसे आगे की यानी आपातकालीन सीट चाहती थीं। क्योंकि वह व्हील चेयर पर एयरपोर्ट पहुंची थीं, तो उन्हें आपातकालीन सीट नहीं मिल सकती थी लेकिन वह इसे लेकर जिद करने लगीं। तभी साध्वी ने विमान के क्रू मेंबर्स पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया था।












Click it and Unblock the Notifications