टी राजा के सपोर्ट में आईं साध्वी प्राची, पूछा- आग उगलने वाले ओवैसी की गिरफ्तारी कब?
नई दिल्ली, 27 अगस्त: हैदराबाद पुलिस ने अभी भी बीजेपी के निलंबित नेता टी राजा को अपनी गिरफ्त में रखा है। इस बार उन पर ये कार्रवाई प्रिवेंटिव डिटेंशन एक्ट के तहत की गई है। जिस वजह से पूरे देश में राजनीति गरमाई हुई है। अब विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची भी टी राजा के समर्थन में उतर आईं। साथ ही उन्होंने पूछा कि पुलिस स्टैंडअप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी और एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ कब कार्रवाई करेगी।

हरिद्वार के एक आमरण अनशन के पहुंची साध्वी प्राची ने कहा कि हमारे देश में हिंदुओं के साथ ही अन्याय हो रहा है। जो लोग सड़कों पर उतरकर 'सर तन से जुदा' के नारे लगा रहे, उनको तो छुड़वा लिया जा रहा। ओवैसी तो रोज ही आग उगलते हैं, उनके खिलाफ कब कार्रवाई होगी। साध्वी प्राची ने मुनव्वर फारूकी के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है।
हिंदू संगठन भी समर्थन में
वहीं टी राजा के समर्थन में बहुत से हिंदू संगठन भी उतर आए हैं। उनकी गिरफ्तारी के खिलाफ तेलंगाना के निर्मल जिले में जमकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान भैंसा शहर में बंद का आह्वान किया गया था, जिसके तहत कई इलाकों में स्कूल, कॉलेज, दुकानें और ऑफिस बंद रहे। हालांकि इस दौरान पुलिस ने वहां तगड़ी सुरक्षा व्यवस्था कर रखी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक भैंसा शहर काफी संवेदनशील है, ऐसे में बंद से पहले ही वहां पर जवानों की तैनाती की गई थी।
महिला नेता ने दी धमकी
वहीं कांग्रेस की महिला नेता आयशा फरहीन ने टी राजा के लिए एक धमकी भरा वीडियो जारी किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं ओपन चैलेंज देती हूं कि टी राजा की टांग पर टांग रखकर चीर दूंगी। उसकी जुबान खींच लूंगी। तुम दिखोगे तो ऐसा हश्र करुंगी कि तुम्हारे घरवाले खुद तुम्हें नहीं पहचानें। उन्होंने वीडियो में उन लोगों को भी धन्यवाद दिया, जिन्होंने टी राजा की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शन किया।









Click it and Unblock the Notifications