ISIS के फोन से भड़की साध्वी, बोलीं-छाती पर चढ़ बनाऊंगी मंदिर
लखनऊ। अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाली साध्वी प्राची एक बार फिर से अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। साध्वी प्राची ने दावा किया है कि उन्हें आईएसआईएस की ओर से धमकी मिली है, उन्होंने कहा कि वह धमकियों से डरने वाली नहीं हैं। साध्वी प्राची ने आतंकियों की इस धमकी पर जवाब देते हुए कहा कि मैं तेरे बाप की छाती पर चढ़कर अयोध्या में मंदिर बनवाउंगी।
संगीत सोम बोले जौहर विश्वविद्यालय आतंकियों का अड्डा, आजम को चपरासी भी नहीं बनने दुंगा

उन्होंने दावा किया है कि आईएस की ओर से उन्हें दूसरी बार जान से मारने की धमकी मिली है। साध्वी ने दावा किया है कि उन्हें गुरुवार को देर रात +5065 नंबर से किसी ने फोन किया और उसने पूछा कि साध्वी प्राची बोल रही हो, फिर उसके बाद जवाब आया कि मैं आईएसआईएस से बोल रहा हूं। फोन पर उन्हें कहा गया कि अगर अब राममंदिर बनवाने की बात कही तो उन्हें जान से मार दिया जाएगा।
धमकी के बाद साध्वी प्राची ने फोन करने वाले को कहा कि मंदिर तो तेरे बाप की छाती पर चढ़कर बनाऊंगी। इसके बाद आतंकी ने साध्वी से कहा कि तुम ज्यादा दिन जिंदा नहीं रहोगी। साध्वी का कहना है कि उन्हें मिल रही धमकी को प्रशासन गंभीरता से नहीं ले रहा है।
''10 साल बाद भारत इस्लामिक देश होगा, लोकतंत्र की जगह जेहादराज''
पुलिस में शिकायत के मामले पर साध्वी प्राची ने कहा कि जब मैंने एसएसपी के पीआरओ इस बारे में बात की तो उसने कहा कि साहब सो रहे हैं, जिसके जवाब में मैंने कहा कि पूरा देश सो रहा है। साध्वी आज इस मामले की लिखित शिकायत दर्ज करायेंगी।












Click it and Unblock the Notifications