कौन हैं 'सदगुरु' की बेटी राधे 'जग्गी'? जिनको लेकर आध्‍यात्मिक गुरु से हाईकोर्ट ने पूछा है ये सवाल

Who is Sadhguru daughter Radhejaggi? विश्‍व भर में मशहूर आध्‍यात्मिक 'सद्गुरु' (Sadhguru) से मद्रास हाईकोर्ट ने उनकी बेटी से जुड़ा ऐसा तीखा सवाल किया है जिसके बाद एक बार फिर सदगुरु की बेटी फिर से सुर्खियों में हैं।

दरअसल, हाई कोर्ट ने ईशा फाउंडेशन के संस्‍थापक और आध्‍यात्मिक गुरु "सद्गुरु" से पूछा है कि "जब सद्गुरू ने अपनी राधे जग्गी (Radhejaggi) ने अपनी बेटी की शादी कर उसे सेटल कर दिया तो वो कैसे दूसरों की बेटियों को संन्‍यास लेने के लिए प्रोत्‍साहित कर सकते हैं? जिसके बाद से लोग जानना चाह रहे हैं कि आखिर सद्धगुरु की बेटी कौन हैं और क्‍या करती हैं?

Sadhguru daughter radeh jaggi

बता दें एक सेवानिवृत्‍त प्रोफेसर ने मद्रास हाईकोर्ट में सद्गगुरु और उनके ईशा फाउंडेशन के खिलाफ अपील की थी। जिसमें उन्‍होंने आरोप लगाया था कि उनकी दो बेटियों को सद्गुरू ने प्रोत्‍साहित कर संन्‍यासी बना दिया है। जिसके बाद से वो अपने बूढ़े मां-बाप को छोड़कर ईशा फांउडेशन के आश्रम में रह रही हैं।

इसी केस की सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट ने सुनवाई करते हुए सद्गुरु से उक्‍त सवाल किया कि अपनी बेटी को तो शादी कर दी तो दूसरी की बेटियों को क्‍यों संन्‍यासी बना रहे? जिसके बाद लोग ये जानना चाह रहे हैं कि राधे जग्गी कौन हैं?

राधे जग्गी कौन हैं?

दरअसल, राधे जग्गी आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु की इकलौती बेटी हैं। राधे अपने नाम के आगे अपने पिता का नाम "जग्‍गी" लगाती हैं। याद रहे अपने भक्‍तों में "सद्गुरु" (Sadhguru) के नाम से विश्व प्रसिद्ध आध्‍यात्मिक गुरु का नाम गुरु जगदीश 'जग्गी' वासुदेव है। कुछ दिन पहले जब सद्गुरु अस्‍पताल में भर्ती हुए थे तब उनकी बेटी ने ही वीडियो जारी कर अपने पिता का हेल्‍थ अपडेट दिया था।

क्‍या करती हैं सदगुरु की बेटी राधे जग्गी?

अध्यात्मिक गुरु सद्गुरु जग्गी वासुदेव की बेटी राधे जग्गी जानी-मानी भरतनाट्यम कलाकार और योगा गुरु भी हैं। राधे जग्गी को प्रसिद्ध रुक्मिणी देवी अरुंडेल के द्वारा स्‍थापित कला संस्थान, कलाक्षेत्र में भरतनाट्यम की ट्रेनिंग ली हैं। मशहूर लीला सैमसन राधे जग्गी की गुरु हैं!

राधे जग्गी के पति कौन हैं?

राधे जग्गी के पति संदीप नारायण भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रमुख गायकों में से एक हैं। जब राधे जग्गी और संदीप नारायण की शादी हुई थी तो उनकी शादी में फिल्‍म जगत की मशहूर हस्तियों के अलावा कला जगत से जुड़ी हस्तियां भी शामिल हुई थीं।

सदगुरु की गोद में बैठे फोटो हुई थी वायरल

कोयंबटूर ईशा फाउंडेशन के फांउडर और आध्‍यात्मिक गुरु 66 वर्षीय सदगुरु और उनकी बेटी राधे जग्गी में बहुत अच्‍छी बॉन्डिंग हैं। एक बार पहले भी राधे चर्चा में आईं थी जब पिता की सदगुरु की गोद में राधे की फोटो वायरल हो गई थी, तब लोग सर्च कर रहे थे कि आखिर सदगुरु के गोद पर बैठी ये महिला कौन हैं?

राधे जग्गी ने खुद किया था ये खुलासा

ये फोटो राधे जग्गी ने खुद ही फाइर्स डे पर शेयर की थी और लिखा था "मेरे प्यारे पिता के साथ एक घंटा बिताना सौभाग्य की बात है और उन्होंने मुझे बताया कि यह फादर्स डे हमेशा याद रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+