भिवंडी हादसे पर PM मोदी और राष्ट्रपति कोविंद ने जताया दुख, कहा- सरकार करेगी हरसंभव मदद
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के भिवंडी में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जहां एक तीन मंजिला इमारत ढह गई। इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा 20-25 लोगों के फंसे होने की आशंका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए NDRF को भी बुला लिया गया था। जिस वजह से करीब 20 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बचाव दल के मुताबिक मृतकों की संख्या अभी बढ़ सकती है। इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुख व्यक्त किया है।
Recommended Video

पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि महाराष्ट्र के भिवंडी में जो इमारत ढहने की दर्दनाक घटना हुई है, उससे दुखी हूं। मेरी शोक संवेदना मृतक के परिजनों के साथ हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि हादसे में घायल लोग जल्द ठीक हो जाएंगे। इसके साथ ही बचाव अभियान बड़े पैमाने पर चल रहा है, घायलों को हर संभव मदद राज्य और केंद्र सरकार की ओर से उपलब्ध करवाई जाएगी। वहीं राष्ट्रपति ने भी घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि भिवंडी में हुई घटना से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिवार वालों के साथ हैं। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
कैसे हुआ हादसा?
दरअसल मुंबई के ठाणे से सटे भिवंडी में जो इमारत गिरी है, इसका निर्माणा 1984 में हुआ था। यहां पर 21 परिवार रह रहे थे। इस तीन मंजिला इमारत को लेकर म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन ने पहले ही नोटिस दिया था। साथ ही ये भी बताया था कि इतने ज्यादा परिवार रहने से बिल्डिंग को खतरा है, लेकिन वहां रहने वालों ने अधिकारियों की नहीं सुनी। सोमवार सुबह 3.40 बजे के करीब जब सब नींद में थे, तभी ये हादसा हुआ। मलबे में कई बच्चे भी फंसे हैं।












Click it and Unblock the Notifications