रिलीज से पहले ही मुश्किल में Sadak 2, आलिया-महेश भट्ट के खिलाफ इस वजह से दर्ज हुआ केस
मुंबई। डिजनी+हॉटस्टार पर जल्द रिलीज होने वाली फिल्म सड़क 2 (Sadak 2) विवादों में आ गई है। फिल्म के रिलीज होने से पहले ही इसपर कई आरोप लग रहे हैं। इसे लेकर फिल्ममेकर महेश भट्ट और उनकी बेटी आलिया भट्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनपर आरोप है कि फिल्म के जरिए हिंदुओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाई गई है। बता दें इस फिल्म में आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट और संजय दत्त नजर आएंगे। इस फिल्म को महेशा भट्ट और मुकेश भट्ट रिलीज करने जा रहे हैं। ये फिल्म साल 1991 में रिलीज हुई सड़क फिल्म का सीक्वल है।

तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज
विवाद फिल्म के पोस्टर को लेकर हो रहा है। इस फिल्म के पोस्टर को लेकर कहा जा रहा है कि इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत किया जा रहा है। फिल्म का सोशल मीडिया पर भी काफी विरोध हो रहा है। लोगों ने बॉयकॉट हैशटैग तक ट्रेंड किया है। यही कारण है कि फिल्म निर्माता के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये शिकायत आलिया भट्ट, डायरेक्टर महेश भट्ट और प्रड्यूसर मुकेश भट्ट के खिलाफ की गई है।

क्या है विवाद का कारण?
शिकायत में कहा गया है कि फिल्म के पोस्टर से हिंदू भावनाओं को आहत करने की कोशिश की गई है। इस पोस्टर में कैलाश मानसरोवर की तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है। जो हिंदुओं के लिए धार्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण स्थान है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये शिकायत भारतीय दंड संहिता की धारा 295ए (जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण तरीके से किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना) और 120बी (आपराधिक साजिश) के तहत दर्ज की गई है। इस पोस्टर को फिल्म की रिलीज डेट बताते हुए पोस्ट किया गया था। जिसमें पहाड़ दिखाई दे रहे हैं।

नेपोटिजम का हो रहा विरोध
बता दें अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से बॉलीवुड में नेपोटिजम को लेकर काफी विरोध चल रहा है। कहा जा रहा है कि बॉलीवुड में परिवारवाद को काफी महत्व दिया जाता है। वहीं सड़क 2 फिल्म को भट्ट परिवार द्वारा बनाया गया है। इस फिल्म को लेकर आलिया भट्ट भी बोल चुकी हैं कि ये उनके लिए 'फैमिली थिंग' है। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर काफी विरोध हो रहा है। लोगों का कहना है कि अब वो नेपोटिजम वाली फिल्मों को नहीं देखेंगे।
View this post on InstagramA post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt) on
सिया कक्कड़ के बाद Tik Tok स्टार प्रज्ञा चौहान ने लगाई फांसी, सामने आई ये वजह
-
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
'चहल ने मेरे साथ घटिया हरकत की', Yuzvendra Chahal पर एक्ट्रेस ने लगाया गंभीर आरोप! मचा बवाल -
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Movie: अभिनय की भी 'माई' थीं आशा भोसले, 79 की उम्र में इस मराठी फिल्म में मनवाया एक्टिंग का लोहा -
Asha Bhosle Favorite Food: जब संगीत के साज छोड़ कढ़ाई थामती थीं आशा ताई, उनकी फेवरेट डिश जिसमें बसती थी जान -
48 साल पहले Asha Bhosle ने गाया था 'वो' गाना, जिसके वीडियो ने मचाया था तहलका, लोग हुए थे शॉक्ड -
कौन हैं BJP नेता की पत्नी Aimee Baruah, जिनकी खूबसूरती ने छुड़ाए लोगों के पसीने? असम चुनाव में वायरल हुआ Video -
Ranveer Singh ने RSS प्रमुख मोहन भागवत ने क्यों की मुलाकात? क्या हुई बात? क्या है इसके पीछे की असली कहानी? -
'अक्षय कुमार ने हमे संभाला', क्यों डर गई थीं लारा दत्ता और प्रियंका चोपड़ा? 23 साल बाद खुला राज -
Magnum Opus: अलविदा सुरों की जादूगरनी! जब आशा की आवाज़ ने खामोशी को भी संगीत बना दिया -
Dacoit BO Collection Day 1: 'धुरंधर 2' के तूफान में घिरी 'डकैत', ओपनिंग डे पर की बस इतनी कमाई












Click it and Unblock the Notifications