राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की थीम 'सदैव अटल', शाह ने कार्यकर्ताओं को जीत की शपथ लेने को कहा
नई दिल्ली। 2019 लोकसभा चुनाव और चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में कई वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। वहीं, अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में चारों ओर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बैनर, पोस्टर और होर्डिंग्स दिखाई दे रहे हैं। हर जगह अटल बिहारी वाजपेयी के बैनर और पोस्टर लगाए गए हैं। 'सदैव अटल' थीम के साथ ये बैठक शुरू हुई है।
ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव के सामने खुलकर आए शिवपाल, यूपी में लगाए नई पार्टी के पोस्टर

वहीं, सूत्रों का कहना है कि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने दावा किया है कि पार्टी लोकसभा चुनावों में भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज करेगी। अमित शाह ने ये भी कहा कि पार्टी आगामी चार राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों में बहुमत हासिल कर सरकार बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि शपथ लें कि कोई भी पार्टी कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता को हरा नहीं सकता है।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि शाह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी के पास सबसे मेहनती और प्रतिबद्ध लोग हैं। उनकी ये जिम्मेदारी है कि वो सरकार की नीतियों को देश की जनता तक पहुंचाएं। पार्टी अध्यक्ष ने कहा कि वो तेलंगाना चुनाव में भी पूरी ताकत के साथ उतरेंगे। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि हाल ही में एससी-एसटी एक्ट को लेकर उपजे विवादों के बाद दलित समुदाय के लोगों को सकारात्मक संदेश देने के लिए पार्टी ने अंबेडकर इंटरनेशनल सेंटर में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बुलाई है।
ये भी पढ़ें: तीन राज्यों के चुनाव पर BJP का महामंथन, दिल्ली में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू












Click it and Unblock the Notifications