Sacred Games में 7 बार शूट हुआ इस एक्ट्रेस का न्‍यूड सीन, बताया- उस वक्‍त क्‍या करते थे अनुराग कश्‍यप

नई दिल्‍ली। सैफ अली खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्‍टारर नेटफ्लिक वेब सीरिज सेक्रेड गेम्‍स बीते 6 जुलाई को रिलीज हो चुकी है। रिलीजिंग के बाद से ही इस सीरिज को लेकर देश भर में चर्चा है। कभी इसके विवादास्‍पद डॉयलॉग तो कभी सेक्‍स सीन लेकिन इस बार चर्चा की वजह बनी हैं फिल्‍म की एक एक्‍ट्रेस। हम राधिका आप्‍टे की नहीं बल्‍कि फिल्‍म में ट्रांसजेंडर का रोल कर रही कुब्रा सैत की बात कर रहे हैं जिन्‍होंने इसमें न्‍यूड सीन दिया है। कुब्रा ने खुद ही एक इंटरव्‍यू में इस सीन से जुड़ी कुछ बातें बताई हैं।

7 बार शूट हुआ था यह न्‍यूड सीन

7 बार शूट हुआ था यह न्‍यूड सीन

कुब्रा ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें ऑडिशन के दौरान ही न्यूड सीन के बारे में बता दिया गया था और उस न्यूड सीन को बहुत ही खूबसूरती के साथ शूट किया गया। सीन को शूट करने में काफी समय लगा और वह एक बार में नहीं बल्कि 7 बार में शूट हुआ।

हर सीन के बाद अनुराग कश्‍यप जाते थे कुब्रा के पास

हर सीन के बाद अनुराग कश्‍यप जाते थे कुब्रा के पास

हर बार सीन शूट करने के बाद अनुराग कुब्रा के पास जाते थे और उन्हें कहते थे 'सॉरी लेकिन हमे सीन को एक बार फिर से करना होगा'। यह सीन कुब्रा के लिए बिलकुल आसान नहीं था और बार-बार करना उन्हें काफी बुरा लगा लेकिन उन्हें डिमांड के अनुसार करना पड़ा। सीन के शूट के वक्त कई बार अनुराग ने उन्हें यह भी कहा कि मुझसे नफरत मत करना।

सीन शूट से पहले अनुराम ने शराब पीने को दी

सीन शूट से पहले अनुराम ने शराब पीने को दी

टाइम्‍स नाऊ से बातचीत में एक्‍ट्रेस ने कहा,' इस सीन के लिए अनुराग कश्‍यप ने मुझे तैयार किया। उन्‍होंने सीन शूट करने से पहले शराब पीने को दी और फिर पूरे भाव से डायलॉग बोलने को कहा। उन्‍होंने मुझसे सात बार इस सीन को शूट करवाया। कुब्रा सैत ने कहा,' जब सेक्रेड गेम्‍स रिलीज हुई और उन्‍होंने वह सीन देखा तो मैं हैरान रह गई।' उन्‍होंने कहा, जब यह सीन आप देखेंगे तो आपको पता चल पायेगा कि इस सीन को कितनी खूबसूरती से पेश किया गया है। आप जब एक महान टीम के साथ काम करते हैं तो कभी गलत नहीं हो सकते।'

सेक्रेड गेम्‍स के बारे में सबकुछ

सेक्रेड गेम्‍स के बारे में सबकुछ

बता दें कि इस सीरीज की कहानी 80 के दशक की है जो सरताज सिंह यानी सैफ अली खान के आसपास घूमती है। वह मुंबई पुलिस का एक अफसर है, जो अपराधी गणेश गायतोंडे से लड़ता है। गणेश खुद को भगवान समझता है। ये कहानी विक्रम चंद्रा के इसी नाम के बेस्ट सेलिंग नॉवल से एडॉप्ट किया गया है, लेकिन कई बदलाव किए गए हैं। नवाज सीरीज में अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका में हैं। सेक्रेड गेम्‍स को विक्रमादित्‍य मोटवानी और अनुराग कश्‍यप ने मिलकर निर्देशित किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+