सचिन ने कांग्रेस को किया क्लीन बोल्ड कहा, नहीं करूंगा चुनाव प्रचार

Sachin Tendulkar, denies he will campaign for Congress
मुंबई। कांग्रेस के लिये एक बुरी खबर है और वो भी इसलिये क्‍योंकि उसकी एक सबसे बड़ी उम्‍मीद ने चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया है। जी हां हम बात कर रहे हैं क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर की। सूत्रों की मानें तो सचिन तेंदुलकर ने साफ शब्‍दों में मना कर दिया है कि वो किसी भी पार्टी के लिये चुनाव प्रचार नहीं करेंगे।

ऐसी आशंका जताई जा रही थी कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में सचिन तेंदुलकर कांग्रेस उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार करेंगे। बात तो यहां तक बढ़ चुकी थी कि सचिन का सारा प्‍लान सेट कर दिया गया था। कांग्रेस के प्‍लान के अनुसार सचिन दो से तीन दिन राज्य के प्रवास पर रहकर नौ विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करने वाले थे। राज्य के मीडिया समन्वयक प्रमोद गुगालिया ने शनिवार को संवाददाताओं को बताया था कि तेंदुलकर ने विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के समर्थन में प्रचार करने पर सहमति दे दी है।

उन्‍होंने बताया था कि बस तेंदुलकर के दौरे की अभी तारीख तय नहीं हुई है। गुगालिया के अनुसार तेंदुलकर दो से तीन दिन राज्य के प्रवास पर रहकर लगभग नौ विधानसभा क्षेत्रों में पार्टी के उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं करने वाले थे। उम्‍मीद तो ये भी जाहिर की जा रही थी कि मध्‍य प्रदेश के बाद सचिन को लोकसभा चुनावों के लिये भी तैयार किया जायेगा। मगर सचिन ने कांग्रेस की सारी उम्‍मीदों पर पानी फेरते हुए किसी भी पार्टी के लिये चुनाव प्रचार करने से मना कर दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+