'मेरी बेटी सारा भी खेलती है...', अपना डीपफेक वीडियो देख उड़े सचिन तेंदुलकर के होश! फैंस से कर दी ये गुजारिश

Sachin Tendulkar Deepfake: बीते कुछ समय से आ रहे डीपफेक के मामलों को देखने के बाद एक बात को बड़ी ही क्लीयर है कि ये दिन ब दिन मुसीबत बनता जा रहा है। आम तो आम मगर खास लोग भी इसके चंगुल से नहीं छूट पा रहे हैं। अब इस शिकंजे में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी फंस गए।

क्या! सचिन तेंदुलकर का डीपफेक...
सचिन तेंदुलकर का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक प्रमोशनल वीडियो में वे कहते दिख रहे हैं कि उनकी बेटी भी इस गेम को खेलती है...। वीडियो सामने आया तो सचिन की भी नींदे उड़ गईं। अब पूर्व क्रिकेटर ने इसपर रिएक्ट किया है।

Sachin tendulkar

वायरल हो रहा प्रमोशनल वीडियो
दरअसल आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिये सचिन तेंदुलकर की आवाज में एक प्रमोशनल वीडियो बनाया गया है, जिसमें वे एक गेम को प्रमोट कर ये कह रहे हैं कि उनकी बेटी भी इस गेम को खेलती है। अब इस क्लिप पर सचिन ने चुप्पी तोड़ी है।

वीडियो ने उड़ाई सचिन की रातों की नींद
तेंदुलकर ने इस क्लिप को पूरी तरह से फर्जी बताकर लिखा कि ये वीडियो नकली है और धोखा देने के लिए बनाया गया है। तकनीक का इस तरह से दुरुपयोग बेहद ही गलत है। सचिन ने इस वीडियो पर रिपोर्ट करने की भी अपील की है और लिखा कि आप सबसे विनती है कि ऐसे विज्ञापन अगर नजर आएं तो तुरंत ही रिपोर्ट करें।

क्या बोले पूर्व क्रिकेटर?
सचिन तेंदुलकर ने इसके बाद डीपफेक के बारे में चिंता जाहिर करते हुए कहा कि इसका दुरुपयोग हो रहा है, इससे हमेशा बचने की कोशिश करें। इंटरनेट के दुरुपयोग पर भी उन्होंने चिंता जताई है।

बताते चलें कि ये पहली बार नहीं है जब किसी नामी गिनामी हस्ती का डीपफेक बनाया गया हो। इससे पहले भी फिल्मी सितारे इसकी चपेट में आ चुके हैं। सबसे पहले रश्मिका मंदाना का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद अमिताभ बच्चन ने इसपर चिंता जाहिर करते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+