'35 करोड़ की रिश्वत' के आरोपों पर बोले सचिन पायलट-दुखी हूं, मगर हैरान नहीं, एक्शन लूंगा

नई दिल्ली। कांग्रेस विधायक गिरिराज सिंह के द्वारा 35 करोड़ की रिश्वत ऑफर करने के आरोप पर सचिन पायलट ने सफाई दी है। सचिन पायलट ने कहा कि, मैं ऐसे आरोपों सो दुखी हूं, लेकिन आश्चर्यचकित नहीं हूं। ऐसे आरोप में छवि खराब करने के लिए लगाए जा रहे हैं। बता दें कि, मलिंगा ने आरोप लगाया था कि सचिन पायलट ने उन्हें राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग करने के लिए 35 करोड़ रुपये देने की पेशकश की थी।

Recommended Video

    Rajasthan Political Crisis: Sachin Pilot बोले- मेरी छवि खराब करने की कोशिश | Gehlot | वनइंडिया हिंदी
    Sachin Pilot says This attempt further aims at defaming me and attack my credibility

    35 करोड़ रिश्वत के आरोपों पर सोमवार को सचिन पायलट ने कहा कि, मैं दुखी हूं, लेकिन मेरे खिलाफ लगाए जा रहे ऐसे आधारहीन, संगीन आरोपों पर आश्चर्यचकित नहीं हूं। उन्होंने कहा की यह पूरी तरह से मुझे बदनाम करने और राजस्थान के पार्टी नेतृत्व के खिलाफ कांग्रेस के सदस्य और विधायक के रूप में उठाई गई वैध चिंताओं से ध्यान हटाने के लिए किया गया है।

    पायलट ने कहा कि, मुझे बदनाम करवाने और मेरी विश्वसनीयता को कम करने की कोशिश है। मुख्य मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश है। मेरे खिलाफ आरोप लगाने विधायक पर मैं सख्त कानूनी कार्रवाई करूंगा। मुझे पूरा भरोसा है कि ऐसे आरोप और लगाए जाएंगे लेकिन मैं अपने भरोसे पर कायम रहूंगा और प्रतिबद्ध रहूंगा। बता दें कि मलिंगा ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने उनसे पार्टी छोड़कर बीजेपी में जाने के बारे में चर्चा की थी। इसके साथ ही मलिंगा ने मीडिया के सामने आरोप लगाया कि उन्हें पैसों की पेशकश की गई थी।

    मलिंगा ने कहा था कि अपने कुछ काम के सिलसिले में दो बार तत्कालीन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पायलट से मिले। मलिंगा के अनुसार इस दौरान पायलट ने उनसे कहा, 'बीजेपी में चलना है .. पार्टी छोड़नी है। आप मुंह तो खोलो जितना चाहोगे पैसा मिलेगा। यह पूछे जाने पर कि इस बात का क्या सबूत हैं, इस पर मलिंगा ने कहा,' अगर मेरी बात झूठी है तो पायलट आकर कह दें कि मैं झूठ बोल रहा हूं ... बाकी मैं तो मंदिर में जाकर भी यह बात कह सकता हूं।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+