राजस्थान में कांग्रेस की बसपा से गठबंधन को 'ना', पायलट बोले- भाजपा से अकेले करेंगे मुकाबला

जयपुर। राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष सचिन पायलट ने कहा है कि पार्टी राज्य में सभी सीटों पर भाजपा के खिलाफ लड़ेगी। राजस्थान में कांग्रेस के बसपा से गठबंधन के संकेत मिल रहे थे लेकिन पायलट के बयान के बाद माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच गठजोड़ को लेकर फाइनल नहीं हो सका है। न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में सचिन पायलट ने राजस्थान में चुनाव के बाद ही मुख्यमंत्री पद के लिए नाम तय किए जाने की बात कही है।

कोई भी सीएम पद का चेहरा नहीं

कोई भी सीएम पद का चेहरा नहीं

सचिन पायलट ने कहा कि इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस किसी को भी सीएम पद का चेहरा नहीं बनाएगी। जनादेश मिलता है तो पार्टी अध्यक्ष और आलाकमान तय करेगी कि कौन मुख्यमंत्री बनेगा। उन्होंने कहा कि सीएम फेस कोई मुद्दा नहीं है, पार्टी के सभी नेता जी-जीन से इलेक्शन की तैयारी में लगे हैं और जनता भी भाजपा को हराने का मन बना चुकी है।

सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे

सभी सीटों पर अकेले लड़ेंगे

गठबंधन की बात पर भी पायलट ने साफ कहा कि कांग्रेस सभी सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है। उन्होंने कहा कि जहां जरूर होगा, वहां भाजपा को हराने के लिए गठबंधन भी होगा लेकिन राजस्थान में क्षेत्रीय पार्टियां बहुत मजबूत नहीं हैं और यहां कांग्रेस और भाजपा में सीधी टक्कर है। हाल में इस तरह की खबरें लगातार आई हैं कि राजस्थान में कांग्रेस और बसपा साथ आ सकते हैं।

इस साल राजस्थान में चुनाव

इस साल राजस्थान में चुनाव

इस साल राजस्थान में चुनाव होने हैं, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव हैं। कांग्रेस तीनों ही राज्यों में जीत के लिए देख रही है। हाल ही में लगातार इस पर बात हुई है कि बीएसपी और कांग्रेस राजस्‍थान, मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में साथ लड़ने को तैयार हो गए हैं। अब सचिन पायलट के बयान के बाद इस पर फिर से कुछ भी कहना मुश्किल हो गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+