सचिन पायलट की देशवासियों से अपील, असम-बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं

नई दिल्ली। राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को देश के लोगों से अपील की है कि लोग एकजुट होकर असम और बिहार में बाढ़ से प्रभावितों की मदद के लिए आगे आएं। सचिन पायलट ने ट्वीट करके लिखा कि असम और बिहार बाढ़ से जो लोग प्रभावित हैं उन परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। अकेले असम में 68 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 36 लाख लोग इससे प्रभावित हुए हैं। मैं सभी भारतीयों से अपील करता हूं कि वह एकजुट होकर आगे आएं और इस बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद करें।

sachin

सचिन पायलट का यह ट्वीट राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच आया है, जिसमे कांग्रेस ने इस पूरे सियासी ड्रामे के लिए भाजपा को दोषी ठहराया है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है और प्रदेश की अशोक गहलोत सरकार को गिराना चाहती है। वहीं भाजपा ने इन सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। भाजपा ने राजस्थान में फोन टैपिंग का मुद्दा उठाया है। भाजपा का कहना है कि अगर अशोक गहलोत को लगता है कि उनके पास बहुमत है तो उन्हें सदन में अपना बहुमत साबित करना चाहिए।

Recommended Video

    Assam Flood: बाढ़ और भूस्खलन से 107 लोगों की मौत, PM Modi ने CM Sonowal से की बात | वनइंडिया हिंदी

    बता दें कि असम में बाढ़ से 79 लोगों की जान जा चुकी है। असम स्टेट डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार ब्रह्मपुत्र नदी कई जगहों पर खतरे के निशान से उपर बह रही है। अभी तक असम के 26 जिले बाढ़ से प्रभावित हो चुके हैं। रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में काजीरंगा नेशसनल पार्क में बाढ़ से 96 जानवरों की मौत हो चुकी है। गौरतलब है कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने भी असम में बाढ़ पीड़ितों की मदद की अपील की थी। उन्होंने ट्वीट करके लोगों से बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से आगे आने को कहा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+