सचिन जाना चाहता था पाकिस्तान, कर ली थी पूरी प्लानिंग लेकिन सीमा हैदर ने आने से रोका, जानें क्यों?

Seema Haider Sachin Meena News Update: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उनके भारतीय प्रेमी सचिन मीणा को लेकर हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। पाकिस्तान के कराची से नेपाल होते हुए अवैध तरीके से अपने चार बच्चों के साथ सीमा भार आई हैं।

हाल ही में सीमा ने दावा किया था कि सचिन ने पहले उसके लिए पाकिस्तान आने की प्लानिंग की थी। लेकिन उसने खुद सचिन को रोक दिया था। सीमा का कहना है कि सचिन के हाथ में ओम का टैटू है, अगर वो पाकिस्तान में पकड़ा जाता तो उसके साथ बहुत बुरा व्यवहार होता। हो सकता था कि वहां के लोग उसको गायब ही करवा देते।

seema haider sachin meena

सचिन ने कहा- हां ये सच है...

सीमा का मानना है कि अगर सचिन पाकिस्तान गए होते तो उसके गंभीर परिणाम हो सकते थे और वह सुरक्षित वापस नहीं लौट पाता। सचिन ने भी कहा है कि, हां ये सच है कि वो पाकिस्तान जाना चाहते थे। उन्होंने जाने की योजना भी बना ली थी। लेकिन सीमा ने मना कर दिया था।

सचिन ने कहा कि उन्होंने पहले ही पासपोर्ट के लिए आवेदन कर दिया था। उनके पास आवश्यक दस्तावेज भी थे। हिन्दुस्तान अखबार के मुताबिक इससे संबंधित दस्तावेद सचिन के घर पर भी हैं।

सीमा हैदर ने आगे कहा, ''मैं सिर्फ और सिर्फ सचिन से प्यार करती हूं। ये मेरा पहला और आखिरी प्यार हैं। मैं सचिन के प्यार के लिए मरते दम तक अब हिन्दुस्तान में ही रहूंगी।''

फिलहाल ATS कर रही है सीमा और सचिन से पूछताछ

फिलहाल उत्तर प्रदेश एंटी टेरर स्क्वाड (एटीएस) ने सीमा हैदर को उसके साथी सचिन और उसके पिता नेत्रपाल सिंह से मंगलवार (18 जुलाई) को भी पूछताछ कर रही है। इससे पहले सोमवार को भी तीनों से लगभग 6 घंटे पूछताछ हुई थी।

सीमा हैदर को अपने चार बच्चों के साथ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। सीमा हैदर और उसके बच्चों को आश्रय देने के आरोप में सचिन और उसके पिता को भी गिरफ्तार किया गया था।

सीमा हैदर ने भारत में कैसे प्रवेश किया? क्या सीमा हैदर एक पाकिस्तानी जासूस है? पूछताछ के दौरान यूपी एटीएस ये पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+