Sabarmati Express derail: साबरमती एक्सप्रेस डिरेल होने से कई ट्रेनें कैंसिल, कुछ डायवर्ट, देखें लिस्ट

Sabarmati Express derail: उत्तर प्रदेश में कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच शनिवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन ( ट्रेन संख्या 19168) के कम से कम 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। रेलवे बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा है कि अभी तक किसी व्यक्ति के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

लोको पायलट ने कहा कि रेलवे ट्रैक पर हैवी बोल्डर था। जिससे टकराने के बाद इंजन का कैटल गार्ड (सामने का हिस्सा) बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो और मुड़ गया।" रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि कि साबरमती एक्सप्रेस का इंजन ट्रैक पर रखी किसी वस्तु से टकराया और कानपुर के पास पटरी से उतर गया। ट्रैक पर इस बात के सबूत भी मिले हैं। मामले की जांच इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) कर रही है।

Sabarmati Express derail trains cancelled

साबरमती एक्सप्रेस डिरेल होने की वजह से रेलवे ने कुछ ट्रेनों को कैंसिल किया है। वहीं कुछ ट्रेनों के रूट को डायवर्ट किया गया। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। रेलवे ने कहा है कि हर यात्रियों को उनके गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का इंतजाम किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- क्या साबरमती एक्सप्रेस रेल हादसा साजिश? ट्रैक पर हैवी बोल्डर से टक्कर फिर डिरेल हुई ट्रेन, अब IB कर रही जांच

Trains cancelled: इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल

  • 01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ) JCO 17.08.24
  • 11109 (वी झांसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24
  • 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24
  • 01814/01813 (कानपुर-वी झांसी) JCO 17.08.24
  • 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24
  • 01889/01890 (ग्वालियर-भिंड) JCO 17.08.24

ये भी पढ़ें- Train Derailed: कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां पटरी से उतरीं, कैसे हुआ हादसा?

Diverted train List: इन ट्रेनों को किया गया डायवर्ट

  • 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झांसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर-वी झांसी
  • 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी- इटावा- भिंड- ग्वालियर- वी झांसी
  • 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिंड-ग्वालियर-वी झांसी

Helpline Number: आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

  • प्रयागराज: 0532-2408128, 0532-2407353
  • कानपुर: 0512-2323018, 0512-2323015
  • मिर्जापुर: 05442-2200097
  • इटावा: 75250-01249
  • टूंडला: 73929-59702
  • अहमदाबाद: 079-2211-3977
  • बनारस: 83039-94411
  • गोरखपुर: 0551- 2208088
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+