Train Derailed: कानपुर में साबरमती एक्सप्रेस की 22 बोगियां पटरी से उतरीं, कैसे हुआ हादसा?

Sabarmati Express derailed: उत्तर प्रदेश में शनिवार तड़के साबरमती एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन के कम से कम 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह हादसा कानपुर रेलवे स्टेशन के पास हुआ, जब ट्रेन झांसी जा रही थी। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन रेल ट्रैक बाधित है।

उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक वाराणसी जंक्शन और अहमदाबाद के बीच चलने वाली साबरमती एक्सप्रेस 19168 एक चट्टान से टकराने के बाद पटरी से उतर गई थी। ड्राइवर के मुताबिक, प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि बोल्डर इंजन से टकराया था, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर मुड़ा हुआ था।

Sabarmati Express derailed

पुलिस ने बताया कि कोई भी यात्री घायल नहीं हुआ। घटनास्थल पर दमकल गाड़ियां और एंबुलेंस भेजी गईं और ट्रेन की गहन जांच से पुष्टि हुई कि कोई भी घायल नहीं हुआ है। पुलिस अधिकारी ने कहा, "रेलवे यात्रियों को दूसरे स्टेशन तक ले जाने के लिए बस की व्यवस्था कर रहा है, जहां से उन्हें एक विशेष ट्रेन से आगे भेजा जाएगा।"

Helpline Number: आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर

  • प्रयागराज: 0532-2408128, 0532-2407353
  • कानपुर: 0512-2323018, 0512-2323015
  • मिर्जापुर: 05442-2200097
  • इटावा: 75250-01249
  • टूंडला: 73929-59702
  • अहमदाबाद: 079-2211-3977
  • बनारस शहर: 83039-94411
  • गोरखपुर: 0551- 2208088

Trains cancelled: इन ट्रेनों को किया गया है कैंसिल

  • 01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ) JCO 17.08.24
  • 11109 (वी झांसी-लखनऊ जंक्शन) JCO 17.08.24
  • 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर) JCO 17.08.24
  • 01814/01813 (कानपुर-वी झांसी) JCO 17.08.24
  • 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा) JCO 17.08.24
  • 01889/01890 (ग्वालियर-भिंड) JCO 17.08.24

सिलीगुड़ी में भी मालगाड़ी हुई डिरेल

वहीं सिलीगुड़ी-रंगापानी इलाके में भी मालगाड़ी पटरी से उतर गई। ये मालगाड़ी ईंधन ले जा रही थी। हालांकि इसमें भी किसी तरह की कोई हताहत की खबर नहीं है। ट्रेन नुमालीगढ़ रिफाइनरी लिमिटेड (एनआरएल) से बिहार की ओर जा रही थी, तभी रंगापानी पहुंचने पर उसके दो टैंकर पटरी से उतर गए। यह घटना करीब 15 दिन पहले इसी स्थान पर हुई एक अन्य दुर्घटना के बाद हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+