भीड़ के धमकाने-गालियां देने के बाद भी डटी रही महिला पत्रकार, आंखों से निकले आंसू पर नहीं मानी हार
नई दिल्ली। सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश करने के बाद केरल में जगह-जगह विरोध प्रदर्शन हुआ और हिंसक घटनाएं होती रहीं। इस हिंसा में कई लोगों को चोट आई थी। प्रदर्शन करने वालों ने कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान कई मीडियाकर्मियों पर हमले भी किए गए थे और उनको धमकाया गया था, शाजिला अब्दुलरहमान उनमें से एक थी। लेकिन शाजिला उन धमकियों से डरी नहीं, उनकी आंख से आंसू निकलते रहे लेकिन वे अपना काम करती रहीं।

आंखों में आंसू और हाथ में कैमरा थामे रही महिला पत्रकार
महिला पत्रकार आंखों में आंसू और हाथ में कैमरा थामे रहीं और घटना को कवर करती रहीं। शाजिला की ये तस्वीर अखबार मातृभूमि में छपी थी, जिसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। केरल के कैराली टीवी की तरफ से शाजिला विरोध प्रदर्शन को कवर करने तिरुवनंतपुरम गई थीं।

शाजिला को धमकी दी गई और कैमरा तोड़ने की कोशिश भी हुई
शाजिला ने कहा, 'मैं हैरान थी, जब किसी ने पीछे से मेरी पीठ पर लात मारी, ये मेरे करियर का सबसे बुरा अनुभव था।' शाजिला को प्रदर्शनकारियों ने धमकाया, गालियां दी और उनका कैमरा तोड़ने की कोशिश की। शाजिला ने कहा, ' मैं दर्द से परेशान थी लेकिन अपना काम करती रही।' शाजिला जब वीडियो कैमरे से विरोध प्रदर्शन को शूट कर रही थीं, उस वक्त उनपर भी हमला किया गया और धमकाया गया।

सबरीमाला में महिलाओं के प्रवेश के बाद विरोध प्रदर्शन
बता दें कि इस हिंसा के लिए सीएम विजयन ने आरएसएस को जिम्मेदार ठहराया था और कहा था कि संघ परिवार सबरीमाला को लड़ाई का मैदान बनाना चाहता था। इस हिंसा में एक बीजेपी कार्यकर्ता मौत हो गई थी। कई हिंदू संगठनों और बीजेपी ने सबरीमाला मंदिर में दो महिलाओं के प्रवेश करने का विरोध किया था।
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Samrat Choudhary: 'तू जहां-जहां चलेगा मेरा साया साथ होगा', कौन हैं सम्राट चौधरी की पत्नी? क्या करती हैं? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
Balen Shah Government: नेपाली गृह मंत्री के बयान ने उड़ा दी भारत की नींद, चीन को लेकर क्या कहा? -
Nitish Kumar ने इस्तीफा देते वक्त क्या कहा आखिरी पोस्ट में? जाति को लेकर कही दिल की बात -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब












Click it and Unblock the Notifications