मासिक पूजा के लिए फिर खोला गया सबरीमाला मंदिर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम

नई दिल्ली। सभी उम्र की महिलाओं के प्रवेश की अनुमति देने वाले सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एक बार फिर मासिक पूजा के लिए सबरीमाला मंदिर मासिक पूजा के लिए मंगलवार को खोल दिया गया है। मलयालम महीने में कुंभ के लिए मासिक पूजा के लिए यह मंदिर पांच दिनों तक खुला रहेगा। केरल में स्थानीय प्रशासन ने किसी भी अप्रिय घटना और हिंसा से बचने के लिए पंबा और इसके आसपास के इलाकों में पुलिस कर्मियों को तैनात किया है।

sabarimala temple reopened for five-day monthly puja, tight security

बता दें कि पिछले साल सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर में 10 से 50 साल की उम्र के बीच महिलाओं के प्रवेश को अनुमति दिए जाने को लेकर काफी विरोध प्रदर्शन देखने को मिला था। इस दौरान कुछ महिलाओं ने मंदिर में प्रवेश करने का भी प्रयास की थी लेकिन उनको भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इन पांच दिनों के दौरान मंदिर में कालाभाभिषेकम, सहस्रकलसम और लक्षर्चना समेत कई कर्मकांड पूरे किए जाएंगे। पूजा के दौरान मंदिर के प्रमुख पुजारी भी यहां मौजूद रहेंगे।

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ कई पुनर्विचार याचिकाएं लगाई गई हैं। पिछले दिनों बुधवार को इन याचिकाओं पर सुनवाई के दौरान सबरीमाला मंदिर का प्रबंधन करने वाला त्रावणकोर देवासम बोर्ड अपने फैसले से पीछे हट गया है। बोर्ड ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए हर उम्र की महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की अनुमति देगा। केरल सरकार ने फैसले पर पुनर्विचार का विरोध किया। लेकिन अब देखना है कि क्या इस बार मंदिर में महिलाओं को प्रवेश दिया जाता है या नहीं।

यह भी पढ़ें- सीएम का पुतला फूंक रहे थे सपाई, दरोगा के पैंट में लग गई आग, देखें वीडियो

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+