सबरीमाला: दर्शन की जिद पर अड़ीं महिलाएं, सुब्रमण्यम स्वामी बोले-नक्सली मानसिकता वाले लोग भड़का रहे
नई दिल्ली। केरल के पंबा इलाके में तब तनाव उत्पन्न हो गया जब रविवार की सुबह 50 साल से कम उम्र की 11 महिलाओं के एक समूह ने भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए सबरीमाला मंदिर पहुंचने की कोशिश की। श्रद्धालुओं ने महिलाओं के इस कदम का विरोध किया। फिलहाल पुलिस ने महिलाओं का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

वहीं सेल्वी, महिला श्रद्धालु समूह की सदस्य, जो वर्तमान में पंबा बेस कैंप में मौजूद हैं, ने कहा- हम यहां सुबह 3.30 बजे से है। पुलिस ने कहा था कि वह हमें सुरक्षा देगी पर पुलिस अब ऐसा नहीं कर रही है। हमें मंदिर जाना है। वहीं सबरीमाला मामले पर सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- नक्सली दिमाग वाले लोग महिलाओं को उकसा रहे हैं।
आज फिर उथल-पुथल का डर है। मुझे लगता है कि हमें हिंदू धर्म से घृणा करने वाले नक्सल बलों से प्रेरित होने के लिए उन्हें परेशान करना चाहिए। कम्युनिस्ट सरकार द्वारा कार्रवाई की जानी चाहिए। उनकी यह प्रतिक्रिया भगवान अयप्पा के दर्शन के लिए महिलाओं के एक समूह के रविवार तड़के करीब 3.30 बजे पम्बा बेस कैंप पहुंचने के बाद आई है। महिलाओं के इस समूह में 50 वर्ष से कम उम्र की महिलाएं हैं, जिनके मंदिर में प्रवेश पर परंपरागत रोक है।












Click it and Unblock the Notifications