सबरीमाला मामले में 13 जनवरी से सुप्रीम कोर्ट में होगी पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई

नई दिल्ली। सबरीमाला मामले में दायर पुनर्विचार याचिका पर 13 जनवरी से सुनवाई होगी। देश की सर्वोच्च अदालत में 13 जनवरी को इस मामले में दायर याचिकाओं पर सुनवाई की जाएगी। सुप्रीम कोर्ट 9 जजों की संवैधानिक बेंच इस याचिकाओं की सुनवाई करेगी।

 Sabarimala review petitions will be heard by a 9 -judge Constitution Bench of the Supreme Court from 13th January 2020.

गौरतलब है कि केरल के सबरीमाला मंदिर में महिलाओं का प्रवेश वर्जित किया गया है, लेकिन महिला संगठन मंदिर में प्रवेश के लिए लगातार आंदोलन कर रही है। महिला संगठनों ने सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ याचिका दायर की थी, जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने महिलाओं के पक्ष में फैसला सुनाया था। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद मंदिर में महिलाओं को मंदिर में प्रवेश की इजाजत मिल गई थी। कोर्ट ने 28 सितंबर 2018 को सुनाए गए अपने पैसले में कहा था कि लिंक के आधार पर मंदिर में महिलाओं को प्रवेश से रोका जाना भेदभाव की प्रथा है और महिलाओं के मौलिक अधिकार का हनन है।

परंपरा और धार्मिक मसला बताते हुए सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के खिलाफ रिव्यू पिटीशन दायर की गई थी, जिसे 14 नवंबर को जजों की पीठ को रेफर कर दिया था। 13 जनवरी को इसी रिव्यू पिटीशन पर सुनवाई होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+