सार्क देशों के मेहमानों ने बनाया नरेंद्र मोदी के दिन को और खास
नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी देश के 15वें प्रधानमंत्री के तौर पर अपने मंत्रियों के साथ आखिरकार शपथ ले ली।
राष्ट्रपति भवन के पारंपरिक दरबार हॉल की जगह मोदी, अटल बिहारी वाजपेई की तरह राष्ट्रपति भवन के खुले प्रांगण में शपथ ली। मोदी की ताजपोशी के लिए पाकिस्तान, श्रीलंका, भूटान, अफगानिस्तान और कई और देशों के प्रमुख नई दिल्ली पहुंचे।
तस्वीरों के जरिए इन खास मेहमानों पर डालिए इन मेहमानों पर एक नजर जिनके आने से देश में खूब हंगामा मचा।

नवाज शरीफ आ ही गए
काफी ना नुकुर के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ भी नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए नई दिल्ली आ ही गए।

दिल्ली आए अब्दुल्लाह यामीन
मालद्वीप के राष्ट्रपति अब्दुल्लाह यामीन सोमवार की सुबह नई दिल्ली पहुंच गए। अब्दुल्ला को उम्मीद है कि मोदी की अगुवाई वाली सरकार उनके देश के बीच संबंधों को और बेहतर करने की दिशा में काम करेगी।

भूटान के पीएम भी बने मेहमान
भूटान के प्रधानमंत्री ल्योनशेन तेशेयरिंग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जिंदगी के इस अहम दिन का गवाह बनने के लिए नई दिल्ली पहुंचे।

राष्ट्रपति करजई हुए खुश
शुक्रवार को हेरात में हुए हमले के बाद सोमवार को नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए अफगानिस्तान के राष्ट्रपति हामिद करजई भी पहुंच गए।

सुशील कुमार कोइराला
नेपाल के प्रधानमंत्री सुशील कुमार कोइराला भी मोदी के बुलावे पर नर्इ दिल्ली पहु्ंचे। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से भी मुलाकात की।

महिंदा राजपक्षे
काफी विरोधों के बावजूद श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे भी शिरकत के लिए नई दिल्ली पहुंचे।

नवीन रामगुलाम
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीन रामगुलाम ने भी मोदी के लिए खास इस मौके पर शिरकत की।












Click it and Unblock the Notifications