विदेश मंत्री जयशंकर ने नाम लिए बिना पाकिस्तान को लगाई फटकार
नई दिल्ली। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने आतंकवाद के मसले पर पाकिस्तान को फटकार लगाई है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित एक कार्यक्रम में विदेश मंत्री ने पाकिस्तान का नाम नहीं लिया लेकिन उसे आतंकवाद का गढ़ करार दिया। विदेश मंत्री ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय प्रयासों को तेज करने की जरूरत पर बल दिया।

आतंकवाद 'मेरी समस्या नहीं' वाला समय गया
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा, 'जहां तक आतंकवाद का संबंध है, 9/11 में 'मेरी समस्या नहीं' का युग समाप्त हो गया, लेकिन अभी तक एक पूरे अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रयास की जरूरत है। हमारे पास हमारे पड़ोसी मुल्क में राज्य प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद का एक विशेष रूप से अहंकारी उदाहरण मौजूद है।' उन्होंने आगे कहा, 'विश्व अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद के वैश्विक स्वरूप से अवगत हो रहा है। हमारे अथक प्रयासों ने आतंकवाद के वित्त, कट्टरता और साइबर भर्ती जैसे पहलुओं को सामने रखा है। हमारा लक्ष्य एक व्यापक सम्मेलन है और ऐसा होने तक हम आराम नहीं करेंगे।' इससे पहले 14 नवंबर को विदेश मंत्री ने 15वें आसियान सम्मेलन में जब भारत का प्रतिनिधित्व किया तो उस समय भी उन्होंने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया था। जयशंकर ने कहा था कि किसी भी राष्ट्र को दूसरे राष्ट्र की अखंडता एवं संप्रभुता का सम्मान करना चाहिए। जयशंकर के मुताबिक सभी विचारों को सुसंगत बनाना कभी भी चुनौतीपूर्ण नहीं रहेगा यदि अंतरराष्ट्रीय सहयोग के लिए सारे देश प्रतिबद्धता दिखाए तो। विदेश मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से लगातार सीमा पार घुसपैठ को बढ़ावा मिल रहा है और भारत ने इसका विरोध किया है। उन्होंने कहा पाक को याद दिलाया कि पाकिस्तान ने वादा किया था कि आतंकवाद के लिए किसी भी तरह से उसकी सरजमीं का प्रयोग नहीं किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications