'26/11 के मास्टरमाइंड्स को सजा दिलाने का अधूरा काम करना है पूरा', UNSC की बैठक में बोले विदेश मंत्री
S Jaishankar in UN Security Council: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की आतंक विरोधी समिति की बैठक चल रही, जिसमें शुक्रवार को भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने भी हिस्सा लिया। इस बैठक में जयशंकर ने 26/11 हमले का जिक्र किया और साफतौर पर कहा कि ये हमला सिर्फ भारत पर नहीं बल्कि पूरे अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर था। ऐसे में UNSC के सदस्यों को चाहिए कि वो इस हमले के मास्टरमाइंड्स को सजा दिलाने के अधूरे काम को जल्द पूरा करें।

Recommended Video
अपने संबोधन में एस. जयशंकर ने कहा कि 26/11 अटैक सिर्फ मुंबई पर हमला नहीं था, बल्कि ये अंतरराष्ट्रीय समुदाय पर हमला था। हत्या से पहले विशेष देशों के नागरिकों की पहचान की गई थी। इसके मास्टरमाइंड को अभी सजा नहीं मिली है। ऐसे में UNSC की काउंटर टेररिज्म कमेटी का एक साथ आना जरूरी है।
विदेश मंत्री के मुताबिक भारत ने हमले के मास्टरमाइंड और इसमें शामिल आतंकियों को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की। उस वक्त 155 लोगों की मौत हुई थी, जिसमें 23 देशों के 26 नागरिक भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि 26/11 में शामिल लश्कर के संस्थापक के बेटे हाफिज तल्हा सईद, तीन कमांडर शाहिद महमूद, अब्दुल रहमान मक्की और साजिद मीर पर वैश्विक प्रतिबंध के लिए जब भारत ने कोशिश की, तो चीन ने उसमें अवरोध पैदा कर दिया। जिस पर भारत ने नाराजगी जाहिर की। ऐसे में सभी सदस्य देश इन आतंकियों को सजा दिलाने की कोशिश में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि इस हमले को कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा और आतंकवाद के खिलाफ भारत की लड़ाई जारी रहेगी।
शहीदों को दी श्रद्धांजलि
जयशंकर ने 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि इस हमले में भारतीय जवानों ने अदम्य साहस का परिचय दिया। जिसमें भारतीय पुलिस बल के 18 जवान और ताज होटल के 12 सदस्य/सुरक्षाकर्मी शामिल थे। हम उनकी वीरता और संकल्प को सलाम करते हैं।
-
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील












Click it and Unblock the Notifications