Ryan School के प्रिंसिपिल को फिर से नौकरी देने पर प्रद्युम्न के पिता ने जताई नाराजगी

नई दिल्ली। रायन इंटरनेशनल स्कूल में प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के बाद निलंबित की गई प्रिंसिपल नीरजा बत्रा को फिर से नौकरी देने पर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने निराशा जाहिर की है। वरुण ठाकुर ने कहा कि एक प्रिंसिपल जो अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में फेल रही उसे आप फिर से कैसे वापस ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि बत्रा को वापस लाने का मतलब है कि स्कूल बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर नहीं है और फिर से उनकी सुरक्षा खतरे में डाला जा रहा है।

Ryan school: Pradyuman father reacts after suspended principal join again

आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के बाद प्रिंसिपल नीरजा बत्रा को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया था। पिछले 20 साल से रायन स्कूल में पढ़ा रहीं बत्रा को अब दूसरी ब्रान्च में नौकरी दे दी गई है। रायन स्कूल की भोंडसी ब्रान्च से निलंबित प्रिंसिपल नीरज बत्रा को स्कूल प्रशासन ने बतौर टीचर ने रायन स्कूल की गुरुग्राम के सेक्टर 40 की ब्रान्च में नौकरी दी है। मामले को अभी एक महीना भी नहीं हुआ है और जांच भी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। ऐसे में बत्रा को फिर से नौकरी दिए जाने पर बच्चे के परिजन एतराज जता रहे हैं।

परिजनों के लगातार दबाव के बाद राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। मामले की जांच अब सीबीआई के पास है। सीबीआई ने बीते रविवार को स्कूल में 4 घंटे तक सबूत इकठ्ठे किए। इस दौरान सीबीआई अपने साथ आरोपी बस कंडक्टर अशोक को भी स्कूल लेकर गई थी। सीबीआई ने स्कूल के अंदर प्रद्युम्न की हत्या के सीन को रीक्रिएट किया और आरोपी अशोक ने बताया कि उसने कैसे प्रद्युम्न की हत्या किया। आपको बता दें कि हत्या के दिन ही पुलिस ने स्कूल के बस कडंक्टर को गिरफ्तार किया था। बस कंडक्टर अशोक इस मामले में मुख्य आरोपी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+