Ryan School Murder Case: ACP ने बताया दो बच्चों ने टॉयलेट में क्या देखा था

Ryan School Murder Case: ACP ने बताया दो बच्चों ने टॉयलेट में क्या देखा था

नई दिल्ली। शुक्रवार को रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या को लेकर सोहना रोड एसीपी बीरम सिंह ने कहा है कि बस कडंक्टर अशोक ही असली कातिल है और ये बात साफ हो गई है। उन्होंने कहा कि दो बच्चों ने अशोक को टॉयलेट में प्रद्युम्न के साथ देखा था और उनके बयान के बाद मामला साफ हो गया है।

Ryan school murder case acp sohna road says Only Ashok has murdered Pradyuman, no other person involved

एसीपी ने कहा कि बस कंडेक्टर की रिमांड पूरी हो चुकी है, हम पूछताछ से संतुष्ट है। पूछताछ के बाद ये साफ है कि अशोक ने ही बच्चे की हत्या की। उन्होंने कहा कि बच्चे की हत्या और लापरवाही दो अलग मामले हैं, स्कूल में जो लापरवाही हुई वो अलग मामला है और हत्या अलग। उन्होंने कहा कि शनिवार को पुलिस चार्जशीट दाखिल करेगी।

हरियाणा के नामी रायन इंटरनेशनल स्कूल में शुक्रवार सुबह दूसरी कक्षा के प्रद्युम्न की हत्या हो गई थी। उसके गले को चाकू से काटा गया था। इस मामले के बाद अभिभावकों में गुस्सा है और वो विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस ने मामले में स्कूल के बस कडंक्टर को गिरफ्तार किया है। उसने बच्चे की हत्या की बात कुबूल ली है लेकिन मृतक के परिजनों का कहना है कि स्कूल मामले में कई चीजें छुपा रहा है और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+