LIVE Update Ryan Case: नार्दन जोन के हेड फ्रांसिस थॉमस पुलिस रिमांड पर भेजे गए
गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 2 में पढ़ने वाले छात्र प्रद्युम्न हत्याकांड में लगातार खुलासे सामने आ रहे हैं। इस बीच रायन ग्रुप के नार्दन जोन के हेड फ्रांसिस थॉमस को 16 सिंतबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। दूसरी ओर मंगलवार (12 अगस्त) को प्रद्युम्न की पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी आई जिसमें यह बात सामने आई है कि उसके साथ यौन शोषण नहीं किया गया है।

यहां पढ़ें लाइव अपडेट-
- रायन ग्रुप के नार्दन जोन के हेड फ्रांसिस थॉमस को 16 सिंतबर तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
- रायन के सुरक्षा गार्ड ने कहा- फ्लोर पर खून फैला हुआ था ,मैंने साफ कर दिया, इसके बाद मुझे नौकरी से निकाल दिया गया।
- फिर रायन पहुंची फॉरेंसिक टीम। फिर से लिया जाएगा नमूना।

- 3 बजे होगी रायन स्कूल के मालिकों पर सुनवाई।
- सुप्रीम कोर्ट ने कहा- इस मामले की सुनवाई अब सोमवार को होगी।
- स्कूल प्रबंधन का प्रतिनिधित्व करने वाले वकील केटीएस तुलसी ने सुप्रीम कोर्ट से हरियाणा के मामले को दिल्ली के साकेत कोर्ट से हस्तांतरित करने का अनुरोध किया
- रायन इंटरनेशनल ग्रुप के नॉर्दन प्रमुख फ्रांसिस थॉमस ने मामले को हरियाणा से बाहर ट्रांसफर करने मांग की।
- आरोपी बस कंडक्टर अशोक के डीएनए का नमूना हरियाणा स्थित करनाल के लैब में भेजा गया।
- हम रयान पिंटो, सीईओ, रयान इंटरनेशनल ग्रुप द्वारा दायर ट्रांजिट अग्रिम जमानत याचिका का विरोध कर रहे हैं: सुशील टेक्रीवाल, वकील












Click it and Unblock the Notifications