Ryan School: प्रद्युम्न हत्याकांड में आरोपी बस कंडक्टर अशोक ने चाकू लाने पर बदला बयान

गुरुग्राम। रायन इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ रहे 7 वर्षीय प्रद्युम्न के हत्यारोपी बस कंडक्टर अशोक ने अपना बयान बदल लिया है। बता दें कि अशोक ने इससे पहले यह कबूल किया था कि उसने प्रद्युम्न के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की थी। उसने कहा था कि उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। हालांकि फॉरेंसिक जांच में यह सामने आया है कि प्रद्युम्न के साथ दुष्कर्म की कोई कोशिश नहीं हुई थी।

पहले बयान दिया था कि

पहले बयान दिया था कि

वहीं आज अदालत में अशोक ने चाकू के मामले पर अपना बयान बदल दिया है। अशोक ने पहले कहा था कि उसने बाथऱूम में चाकू स्कूल की बस में रखे टूल बॉक्स में निकाला था। हालांकि 9 सितंबर को जब ड्राइवर ने पुलिस को यह बताया कि बस में कोई चाकू नहीं था।

Recommended Video

    Ryan International School case:Pradyuman के दर्दनाक CCTV Video ने खोले कई राज । वनइंडिया हिंदी
    अब पुलिस से कहा...

    अब पुलिस से कहा...

    अब उसने कहा है कि वो चाकू आगरा से खऱीद लेकर आया था। पुलिस से अशोक ने कहा कि वो सच कह रहा है। वो उस दुकान पर भी ले जा सकता है जहां से वो चाकू लाया था। अशोक ने कहा कि जो चाकू से उससे बरामद किया गया है वो आगरा की उसी दुकान में और भी हैं।

    आए दिन हो रहे हैं नए खुलासे

    आए दिन हो रहे हैं नए खुलासे

    दूसरी ओर इस मामले में एक के बाद एक कई खुलासे हो रहे हैं। इस मामले में सीसीटीवी फुटेज को देखने के बाद खुलासा हुआ है कि सात साल का मासूम प्रद्युम्न खून से लथपथ रेंगते हुए टॉयलेट से बाहर आया था। एसआईटी ने रेयान इंटरनेशनल स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर उसकी जांच की। जिसमें टॉयलेट के बाहर लगे एक कैमरे में प्रद्युम्न की हत्या के दौरान की तस्वीरे कैद हैं और साफ तौर पर प्रद्युम्न खून से लथपथ रेंगता हुआ दिख रहा है।

    CCTV फुटेज में सामने आई बात

    CCTV फुटेज में सामने आई बात

    रायन इंटरनेशनल स्कूल के सभी कैमरों की फुटेज को पुलिस ने जांच के लिए कब्जे में ले लिया था। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रेयान इंटरनेशनल स्कूल की वो बस शुक्रवार की सुबह 7.40 पर स्कूल पहुंच गई थी, जिसमें कंडक्टर अशोक कुमार मौजूद था।जब सभी बच्चे बस से उतरकर अपनी कक्षाओं में चले गए तो ड्राइवर परिसर के अंदर बस को पार्क करने के लिए आगे बढ़ता है. ठीक उसी समय, कंडक्टर अशोक स्कूल के मेनगेट से अंदर दाखिल होता है और सीधे उस टॉयलेट की तरफ बढ़ जाता है, जहां सात साल के मासूम छात्र का कत्ल किया गया था।

    CCTV में सामने आया कि....

    CCTV में सामने आया कि....

    सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक सुबह 7.55 पर प्रद्युम्न स्कूल आता है. उसके पिता वरुण उसे और उसकी बहन को स्कूल के मेनगेट पर छोड़कर जाते हैं. ये वही मेनगेट है, जिससे कंडक्टर अशोक कुछ मिनट पहले स्कूल में दाखिल हुआ था। प्रद्युम्न की बहन अपनी कक्षा में चली जाती है जबकि प्रद्युम्न वॉशरूम में जाता है। टॉयलेट के पास लगे एक कैमरे की सीसीटीवी फुटेज में दिखाता है कि कंडक्टर अशोक और प्रद्युम्न एक के बाद एक करके टॉयलेट में दाखिल होते हैं। 7.55 और 8.10 के बीच में अशोक को बाथरूम से बाहर आते हुए देखा जा सकता है।

    ये है गौर करने वाली बात

    ये है गौर करने वाली बात

    इस दौरान फुटेज में गौर करने वाली बात ये है कि 7.55 से 8.10 के बीच कोई तीसरा शख्स टॉयलेट में जाता हुआ नहीं दिखता। टॉयलेट से अशोक के बाहर चले जाने के कुछ पल बाद ही प्रद्युम्न एक हाथ से अपने गले को पकड़ कर बाहर की तरफ रेंगता हुआ दिखाई पड़ता है। फुटेज के मुताबिक इसके बाद वहां पहुंचने वाला पहला शख्स स्कूल माली होता है, जो टॉयलेट के बाहर फर्श पर पड़े खून से सने बच्चे को देखकर शोर मचाता है।

     प्रद्युम्न के क्लासमेट ने खुलासा किया

    प्रद्युम्न के क्लासमेट ने खुलासा किया

    वहीं आज ही प्रद्युम्न के एक अन्य क्लासमेट ने एक और खुलासा किया। प्रद्युम्न के दोस्त ने कहा है कि हत्या के बाद उसका बैग, खून से सना हुआ था, जो बच्चों के बीच ही लाकर रख दिया था। बच्चे ने यह खुलासा भी किया कि जब मैं क्लास में आया तो प्रद्युम्न का बैग और बॉटल खून से सना हुआ दिखा। एक लड़के से बोतल और बैग साफ कराया गया। एक लड़की से बैग से सारी बुक्स निकलवाई गई।

    8 सिंतबर को हुआ था कत्ल

    8 सिंतबर को हुआ था कत्ल

    इतना ही नहीं बच्चे अब स्कूल जाने तक से डर रहे हैं। उनका कहना है कि जैसे प्रद्युम्न का गला काट दिया है वैसे मेरा भी काट देगा। बता दें कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न का कत्ल स्कूल में ही कर दिया गया था। जिसके आरोप में अशोक को गिरफ्तार किया गया था। हालांकि परिजनों को इस थ्योरी पर यकीन नहीं है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+