ब्‍लादीमिर पुतिन पर भी चला नरेंद्र मोदी का जादू

Putin-modi
सेंट पीटर्सबर्ग। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन दुनिया के उन नेताओं की जमात का हिस्‍सा बन गए हैं जो भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुरीद हैं। इसका नजारा उन्‍होंने अपने एक बयान के जरिए पेश किया है।

पुतिन ने कहा कि न सिर्फ वह बल्कि उनका पूरा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर अंदाज पर नजर रखे हैं। पुतिन के मुताबिक वह मोदी के साथ नजदीकी रूप से काम करने को उत्सुक हैं। भारत के पुराने साथ रूस के राष्‍ट्रपति पुतिन ने वादा किया है कि रूस आर्थिक, सैन्य एवं तकनीकी सहयोग में द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने के लिए काम करेगा।

पुतिन ने कुछ विदेशी पत्रकारों के साथ बातचीत में यह बातें कहीं। उन्‍होंने कहा कि हमारे संबंध राजनीतिक दलों से ऊपर हैं। हम भारत की जनता के साथ मित्रवत हैं। हम भारत के साथ अच्छे संबंध चाहते हैं।

भारत में हाल ही में संपन्न चुनाव के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने बताया कि कहा कि मैं मोदी से मिला हूं। मैं उनके साथ नजदीकी रूप से काम करने का उत्सुक हूं।

पिछले 10 वर्षों के दौरान यूपीए सरकार के साथ रूस के काम करने और बीजेपी नीत आगामी सरकार के साथ काम की संभावना के बारे में पूछे जाने पर पुतिन ने कहा कि द्विपक्षीय संबंध राजनीतिक दलों से ऊपर हैं।

पुतिन ने कहा कि भारत एक ‘अद्भुत सभ्यता' है और उन्होंने हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न आम चुनाव के लिए भारत को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आर्थिक, मानवीय, सैन्य और तकनीकी सहयोग में द्विपक्षीय संबंधों को आगे ले जाने के लिए रूस सभी प्रबंध करने जा रहा है।

रूसी राष्ट्रपति ने कहा, 'हमारे बीच कई क्षेत्रों में, ऐतिहासिक रूप से और दूसरी तरह से भी काफी सहयोग रहा है। सहयोग की संभावना काफी ऊंची है। हम इसे पूरा करने के लिए सबकुछ कर रहे हैं।'

पुतिन ने यूक्रेन मुद्दे पर पश्चिमी देशों की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के समय रूस के साथ खड़े रहने और इस कार्रवाई के साथ नहीं जुड़ने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया। रूसी राष्ट्रपति ने कहा कि जब निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और भावी प्रधानमंत्री मोदी से उनकी बात हुई तो उन्होंने इसकी पुष्टि की।

यूक्रेन संकट को लेकर हाल ही में अमेरिका और यूरोपीय संघ ने रूस के खिलाफ वीजा प्रतिबंध, संपत्तियां जब्त करने तथा दूसरी तरह की कुछ पाबंदियां लगाईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+