विमान के भीतर ही महिला के बगल में बैठे रूसी यात्री ने पैंट की जिप खोली और करने लगा हस्तमैथुन

नई दिल्ली। विमान के भीतर रूस के नागरिक की शर्मनाक हरकत सामने आई है। इंस्तांबुल से नई दिल्ली आ रहे टर्किश एयरलाइंस के विमान में रूस का नागरिक विमान के भीतर ही हस्तमैथुन करने लगा। रूसी यात्री के बगल में बैठी भारतीय महिला ने जब इसकी शिकायत केबिन क्रू से की यात्री पुरुष यात्री को दूसरी सीट पर बैठा दिया गया। महिला ने विमान के भीतर से ही दिल्ली एयरपोर्ट पर डिस्ट्रेस कॉल करके इस घटना की जानकारी दी।

flight

अधिकारियों ने बताया कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के कंट्रोल रूम को इस बात की जानकारी दी गई कि इंस्तांबुल से आ रहे विमान में एक यात्री अश्लील व्यवहार कर रहा है और यह विमान दिल्ली आ रहा है। इसकी जानकारी मिलने के बाद सीआईएसएफ के गार्ड को एयरपोर्ट के भीतर फ्लाइट के पास भेजा गया। महिला ने इस दौरान डिस्ट्रेस कॉल करके उसके साथ साथी यात्री द्वारा यौन शोषण का आरोप लगाया है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रूस का पुरुष यात्री विमान के भीतर महिला के बगल में बैठा था, उसने अपनी पैंट की चेन खोली और महिला के सामने ही हस्तमैथुन करने लगा। लेकिन जब महिला ने इसकी शियाकत केबिन क्रू से की तो यात्री को दूसरी सीट पर बैठा दिया गया। जिसके बाद पुरुष यात्री को दिल्ली पुलिस के हवाले कर दिया गया है। यात्री के खिलाफ आईपीसी की धारा 509 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इसे भी पढ़ें- कान फिल्म फेस्टिवल में एक्ट्रेस ने बयां किया रेप का दर्द

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+