यूक्रेन के खार्किव से सभी भारतीय निकल चुके, सुमी में फंसे छात्रों को लेकर चिंता: विदेश मंत्रालय
नई दिल्ली, 05 मार्च: भारत सरकार ने बताया है कि युद्धग्रस्त यूक्रेन के खार्किव शहर से सभी भारतीय नागरिकों को निकाल लिया गया है। शनिवार को विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने यूक्रेन से भारतीयों को निकालने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए ये बताया है। उन्होंने कहा कि खार्किव शहर से सभी भारतीयों का निकल जाना, एक राहतभरी खबर है।
Recommended Video

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि खार्किव के अलावा पिसोचिन से भी अगले कुछ घंटों में सभी को निकाल लिया जाएगा। अब हम देख रहे हैं कि अब कितने और भारतीय यूक्रेन में रह गए हैं। दूतावास उन लोगों से संपर्क करेगा, जिनके वहां होने की संभावना है लेकिन अभी तक उन्होंने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। हमारा सबसे ज्यादा ध्यान अब सुमी पर है, जहां हिंसा और परिवहन की कमी के बीच लोगों को निकालना एक चुनौती है। हम दोनों पक्षों से संघर्ष विराम का आग्रह कर रहे हैं और उम्मीद है कि जल्दी ही सीजफायर होगा। गोलीबारी रुकने पर ही यहां से लोगों को सुरक्षित निकाला जा सकेगा। फिलहाल यहां जो भारतीय छात्र है, वो अपने कैंपस में सुरक्षित हैं।
बागची के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में 15 फ्लाइट भारत पहुंचीं हैं जिनमें लगभग 2900 भारतीयों को निकाला गया है। ऑपरेशन गंगा के तहत 63 उड़ानें अब तक लगभग 13,300 भारतीयों को लेकर भारत पहुंचीं हैं। अगले 24 घंटों में 13 और फ्लाइट शेड्यूल हैं। बागची ने बताय है कि एक नेपाली नागरिक भी आज भारतीय विमान में आ रहा है। इसके अलावा एक बांग्लादेशी नागरिक को भी भारतीय अफसरों ने मदद की है, उसको भी भारत लाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications