Sushant Suicide Case: डायरेक्टर रूमी जाफरी का बयान दर्ज, रिया को लेकर किए कई खुलासे
नई दिल्ली: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को एक महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन पुलिस इस केस में किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच पाई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सुसाइड की बात तो सामने आई, लेकिन सुशांत ने ये कदम क्यों उठाया इसका खुलासा होना बाकी है। सुशांत के कुछ करीबी डिप्रेशन को वजह बता रहे हैं, तो कुछ इसे प्री प्लांड मर्डर। अब तक इस मामले में 40 से ज्यादा लोगों के बयान पुलिस ले चुकी है। गुरुवार को राइटर और डायरेक्टर रूमी जाफरी ने भी पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया था।

रूमी सुशांत के साथ बनाने वाले थे फिल्म
सूत्रों के मुताबिक रूमी ने पुलिस को बताया कि उन्हें सुशांत के डिप्रेशन में होने की बात छह महीने पहले ही पता चली थी। ये बात खुद रिया चक्रवर्ती ने ही उनसे बताई थी। हालांकि उन्हें डिप्रेशन की वजह नहीं पता चल पाई थी, क्योंकि सुशांत इस बारे में ज्यादा खुलकर बात नहीं करते थे। रूमी के मुताबिक उन्होंने सुशांत के साथ एक फिल्म बनाने का प्लान तैयार किया था, जिस पर सुशांत ने हामी भर दी थी। मई में इसकी शूटिंग लंदन में होने वाली थी, लेकिन इस बीच लॉकडाउन लग गया और फिर जून में सुशांत के सुसाइड की खबर सामने आ गई।
Recommended Video

रिया से कैसे था रिश्ता?
रिया से रिश्तों के सवाल पर रूमी ने कहा कि सुशांत और रिया में काफी प्यार था। रिया सुशांत का बहुत ध्यान रखती थीं। जब सुशांत डिप्रेशन में थे, तो रिया उनके साथ खड़ी थीं। रूमी कई बार रिया को लेकर सुशांत से मिलने जाते थे, ताकी वो खुश रहें। रूमी ने पुलिस को बताया कि मौत से दो दिन पहले 12 जून को उनकी सुशांत से बात हुई थी। उन्होंने सुशांत का हाल जानने के लिए मैसेज किया। इस पर सुशांत ने रिप्लाई करते हुए लिखा कि वो किसी चीज की वजह से डिप्रेशन में हैं और ज्यादा बात नहीं करना चाहते।

किन-किन का बयान हुआ दर्ज?
मुंबई जोन-9 के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे के मुताबिक सुशांत मामले में जांच जारी है। पुलिस को पता चला कि वो डिप्रेशन का इलाज करवा रहे थे। जिस वजह से सोमवार को तीन मनोचिकित्सकों के भी बयान दर्ज किए गए। इसके अलावा सुशांत के नौकर, नीरज सिंह, हाउस हेल्प केशव बच्चन, मैनेजर दीपेश सावंत, क्रिएटिव मैनेजर सिद्धार्थ रामनाथमूर्ति पिठानी, बहन नीतू और मीतू सिंह, पिता केके सिंह, अभिनेता महेश शेट्टी, कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा, श्रुति मोदी, पीआर मैनेजर अंकिता तेहलानी, रिया चक्रवर्ती, फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली, आदित्य चोपड़ा आदि के बयान दर्ज किए हैं।

आदित्य और भंसाली के बयान में अंतर
इस मामले में पुलिस ने यशराज फिल्म के चेयरमैन आदित्य चोपड़ा से पिछले हफ्ते पूछताछ की थी। आदित्य चोपड़ा वर्सोवा पुलिस स्टेशन अपने दो वकीलों के साथ पहुंचे। तकरीबन 4 घंटे की पूछताछ के बाद यह बात सामने आई है कि आदित्य चोपड़ा ने जो बयान दिया है वह फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के बयान से बिल्कुल अलग है। बता दें कि संजय लीला भंसाली ने इस महीने की शुरुआत में ही पुलिस को अपना बयान दिया था।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे












Click it and Unblock the Notifications