बिहार: लालू और नीतीश, कौन किस पर भारी?
पटना (मुकुन्द सिंह) बिहार की महागठबंधन की सरकार में कोई किसी से कम नहीं है लालू हो या नीतीश। गठबंधन में लालू-नीतीश जहां एक साथ होने का दावा करते हैं। वहीं राजनीति के धुरंधर इन दोनो नेता का हाल ऐसा है कि मौका मिलते ही एक दूसरे से कीमत वसूल करने मे जरा सी भी कोताही नहीं करते है।
लालू के जंगलराज से भी बुरा है इस समय का नीतीश राज
सूबे में महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत होने के बाद लालू ने जहां नीीतीश को मुख्यमंत्री बनाते हुए अपना वादा पूरा किया वही अपने दोनों बेटों को मंत्री बनाने के साथ-साथ बिहार सरकार के महत्वपूर्ण 6 विभाग लेकर नीतीश सरकार से कीमत वसूल की लेकिन नीतीश कुमार भी मौका देखते ही चौका मारते हुए पूरे बिहार में पूर्ण शराब बंदी का ऐलान करते हुए शराब बंदी का पूरा श्रेय अपनी पार्टी जदयू दे डाला और आम जनता के बीच अपनी छवि अच्छी बनाने की कोशिश की।
अपराध के कारण सिसक रहा बिहार और मंत्री तेज प्रताप कर रहे हैं मस्ती
जिसके बाद बिहार की राजनीति में एक नया रूप देखने को मिला। नीतीश के इस कदम के बाद लालू के दोनों बेटे नीतीश से कटे-कटे दिखने लगे। हांलाकि ये दूरी और डैमेज कंट्रोल को सुधारने के लिए नीतीश सरकार ने काफी प्रयास किया और कई बार बिहार सरकार के विज्ञापन में खुद की जगह लालू के दोनों बेटे की तस्वीर छपवाई।
मोहम्मद शहाबुद्दीन को लेकर फंसे लालू
लेकिन लालू की चाल नीतीश समझ नहीं पाये और उन्होंने तिकड़म लगाकर बाहुबली नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन को वापस सक्रिय करने में जोर डालने लगे और सबकुछ अगर तय चाल के मुताबिक रहा तो अगले 6 महीने में शहाबुद्दीन जेल से बाहर आ जायेंगे लेकिन लालू की इस कोशिश पर सेंध पत्रकार की हत्या ने लगा दिया जिसका सीधा आरोप नीतीश सरकार पर आ गया क्योंकि शक के घेरे में शहाबुद्दीन ही हैं। लेकिन यहां नीतीश कुमार ने अपना दिमाग लगाया और पत्रकार के हत्या की जांच सीबीआई से कराने की बात कह दी।
नीतीश ने चली सीएम वाली चाल
यह एक झांकी है जो कि बिहार में चल रही है, भले ही महागठबंधन के चलते लालू-नीतीश गले मिले लेकिन दोनों की सोच और काम करने का तरीका काफी अलग है, दोनों ही को अपने दबदबे का ख्याल है लेकिन इस ख्याल में वो बिहार की जनता के दर्द से दूर होते जा रहे हैं शायद जो कि इन दिनों लचर कानून व्यवस्था के कारण सिसक रही है, रो रही है और परेशान है।













Click it and Unblock the Notifications