बढ़ते क्राइम रेट के आगे नीतीश कुमार ने टेके घुटने!

पटना। जिस तरह से बिहार में पिछले दो-तीन महीनों में क्राइम रेट बढ़ा है, उस पर जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बयान दिया है, उससे ऐसा लगता है कि मानो मुख्यमंत्री ने क्राइम रेट के आगे घुटने टेक दिये हों। आज जनता दरबार के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि अपराध रोकना किसी के बस की बात है क्या?

पढ़ें- पटनों की सड़कों पर दर दर भटक रही गर्भवती लड़की

Nitish Kumar

गया में मनोरमा देवी के बेटे द्वारा कार के पास नहीं देने के दौरान व्यवसाई की बेटी की गोली मारकर हत्या करने के मामले पर उन्होंने बताया कि कानून के हाथ बहुत लंबे हैं दोषी कोई भी वह भाग नहीं सकता है पुलिस अपना काम कर रही है। जल्द ही मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी होगी।

मुख्यमंत्री ने बातचीत करने के दौरान कहा कि आप लोग निश्चिंत रहें राज्य में कानून का राज कायम है। अपराध करने वाले कोई भी हो उन्हें बक्शा नहीं जाएगा।

भाजपा शासित राज्यों पर बोले नीतीश

साथी बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के पास कोई दूसरा मुद्दा नहीं है इसीलिए इस तरह के मामले को तूल देने में लगी हुई है। जब तक बीजेपी हमारे साथ थी तब तक उनका कोई काम नहीं था वो सिर्फ संघ और संगठन के प्रचार करने में लगे हुए थे।

पढ़ें- बिहार में जल संकट, पानी को तरस रहे लोग

नीतीश ने कहा कि अगर बात दिल्ली की करें तो वहां की कानून व्यवस्था गृह मंत्रालय के पास है फिर भी वहां अपराध का ग्राफ सबसे ज्यादा है। भारत सरकार की अपराध के आंकड़ों में सबसे ज्यादा आंकड़े बीजेपी शासित राज्य शामिल है।

एमएलसी मनोरमा देवी के विषय पर बातचीत करने के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि अगर मामले में मनोरमा देवी की संलिप्तता होगी तो, उन्हें भी गिरफ्तार किया जायेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।

मनोरमा देवी भी जा सकती हैं जेल

एसपी गरिमा मलिक ने मामले कि जानकारी देते हुए बताया कि आदित्य की हत्या में प्रयुक्त लग्जरी वाहन रैंए रोवर के पेपर अगर विधायक पार्षद के नाम निकले तो उन्हें भी जेल जाना पड़ेगा। एसपी ने बताया कि आदित्य सचदेवा की हत्या के वक्त उनके आरोपी बेटे रॉकी जिस लग्जरी कार में सवार था, वह गाड़ी किसके नाम है, इसका पुलिस पता लगाने में जुटी है। अगर गाड़ी के पेपर विधान परिषद मनोरमा देवी के नाम निकले तो उन पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा। मलिक ने बताया कि रॉकी को दबोचने के लिए एसआईटी और नगर पुलिस अधीक्षक अवकाश कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+