कांग्रेस का आरोप, 'समय से पहले चुनाव कराना चाहती है सरकार, बजट सिर्फ छलावा है'
नई दिल्ली। लोकसभा में बजट सत्र शुरू होने से पहले ही सरकार और विपक्ष के बीच टकराव के संकेत साफ नजर आ रहे है। पीएम मोदी ने जहां सोमवार को सभी दलों से बजट सत्र को सफल बनाने की अपील की तो वहीं विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे सीधे सरकार से भिड़ने के मूड में नजर आ रहे हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे ने बजट सत्र में कम दिनों को लेकर सरकार पर निशाना साधा और कहा कि यह केवल नाम का बजट सत्र है। 4 दिन में चर्चा कैसे हो सकती है।

खड़गे ने आरोप लगाया कि एक दिन बजट पेश होगा। एक दिन प्रेजिडेंट का संबोधन होगा और एक दिन बजट पेश होगा। 2 दिन गैर-आधिकारिक बिलों पर चर्चा होगी। 4 दिनों में कैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हो सकती है? यह सिर्फ छलावा लग रहा है। सरकार बजट सत्र में महत्वपूर्ण बिलों पर चर्चा नहीं चाहती है। ऐसा लग रहा है कि सरकार चुनाव के लिए जाना चाहती है।'
खड़गे ने मोदी सरकार के रवैये अलोकतांत्रिक है। उन्होंने कहा, 'यहां बहुत कुछ नियम से अलग है। आखिरी समय में बिल रखे जा रहे हैं। इस तरह की व्यवस्था सदन के आंतरिक लोकतांत्रिक माहौल को खत्म कर सकती है। सत्ताधारी पार्टी चीजों को बहुत हल्के में ले रही और बिल भी उसी तरह से पास कराए जा रहे हैं।'












Click it and Unblock the Notifications