बाबुल सुप्रियो के काफिले पर हमला, सीने पर लगा पत्थर
पश्चिम बंगाल के आसनसोल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के काफिले पर हमला किया गया।
नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के आसनसोल में केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के काफिले पर हमला किया गया। बताया गया कि राज्य में सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं ने पुलिस के सामने ही बाबुल के काफिले को घेरा और पत्थर बाजी शुरू कर दी। इस दौरान पत्थर उनके सीने पर लगा, जिसके चलते वो कार से गिर गए।

बताया जा रहा है कि बाबुल के घटना स्थल पर पहुंचने से पहले टीएमसी कार्यकर्ता एक भाजपा नेता को पीट रहे थे। इस दौरान वहां बाबुल पहुंचे और वहां मौजूद कार्यकर्ता और भी उग्र हो गए।
सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को टीएमसी मंत्री मलय घटक के क्षेत्र में चार लोगों को गाय चोरी करने के आरोप में पकड़ा गया था। उस दौरान बाबुल मौजूद थे। आज भाजपा नेता मलय घटक के घर प्रदर्शन किया था।












Click it and Unblock the Notifications