अभिनव शुक्ला ने किया खुलासा: क्यों वो और रुबीना दिलैक चाहते थे तलाक, फिर कैसे बदल गई जिंदगी
मुंबई। बिग बॉस 14 की विनर एक्ट्रेस रुबीना दिलैक शो जितने के बाद सातवें आसमान पर हैं। लेकिन जबतक वो घर के अंदर थी तब उनके और उनके पति अभिनव शुक्ला के रिश्तों को लेकर खासा चर्चा होती रही। बिग बॉस के घर में रहते हुए रुबीना ने कहा था कि वो अपने पति अभिनव से दोबारा शादी करना चाहती हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि शादी के कुछ समय बाद ही दोनों के रिश्तों में खराब मोड़ आ गए थे। अब अभिनव ने खुद खुलासा किया है कि आखिरी उन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था कि बात तलाक तक पहुंच गई थी।

रुबीना के लिए कॉफी लाना भूल गए थे अभिनव
एक टॉक शो पर जब रेडियो होस्ट सिद्धार्थ कन्नन ने अभिनव से पूछा कि उनके और रुबीना के बीच विवाद की जड़ क्या थी तो अभिनव ने कहा कि वो रुबीना के लिए कॉफी लाना भूल गए थे। उन्होंने कहा कि मैं कोई मजाक नहीं कर रहा है, ये बिल्कुल सच है। कोई भी सुनेगा तो हंसेगा। अभिनव ने आगे कहा कि कुछ बातें थीं। हम दोनों मजबूत हैं। हम एक दूसरे के प्रति बहुत ही मजबूत राय रखते हैं। बिग बॉस में दोनों की सोच देख ही लिया गया है। दोनों अलग-अलग हैं। तो ऐसे में मतभेद होते हैं। उन्होंने कि सबकी तरह लॉकडाउन हमारे लिए भी कठिन समय था। लेकिन ये 6 महीने हमने खुद को दिए।

बिग बॉस में एक दूसरे के प्रति राय बदल गई
इंटरव्यू में अभिनव ने कहा कि उन्होंने और रुबीना ने तय किया था कि अगर उनके बीच चीजें नहीं सुधरती हैं, तो वे अपनी शादी खत्म कर देंगे। वो एक दूसरे को तलाक दे देंगे। हालांकि, जब वे बिग बॉस 14 में एक साथ आए, तो उन्होंने एक-दूसरे के बारे में अपनी राय बदल दी।

घर पर रुबीना का हुआ जोरदार स्वागत
बिग बॉस 14 जीतकर रुबीना दिलैक अपने घर पहुंची तो उनके हसबैंड अभिनव शुक्ला ने उनका शानदार स्वागत किया है। रुबीना ने घर के अंदर का वीडियो शेयर कर दिखाया कि उनके स्वागत के लिए अभिनव ने घर में कितनी तैयारियां कर रखी थीं। रुबीना दिलैक की इस सफलता पर उनके पति अभिनव शुक्ला खुशी से फूले नहीं समां रहे हैं। रुबीना के घर पहुंचने से पहले अभिनव ने अपने घर को शानदार तरीके से डेकोरेट किया था। जहां बरामदे पर लाइट से लिखा गया RUBI खूब चमक रहा था वहीं कमरे के अंदर भी फूलों और लाइटों से सजाया गया था।












Click it and Unblock the Notifications