Video:शादी की सालगिरह पर रुबीना दिलैक को सता रही है पति अभिनव की याद, कहा- 'मैं यहां, तू वहां...'

Video:शादी की सालगिरह पर रुबीना दिलैक को सता रही है पति अभिनव की याद, कहा- 'मैं यहां, तू वहां...'

मुंबई, 22 जून: बिग बॉस फेम कपल रुबिना दिलैक और अभ‍िनव शुक्‍ला ने सोमवार (21 जून 2021) को अपनी शादी की तीसरी सालगिरह मनाई। शादी की तीसरी सालगिरह पर रुबिना दिलैक और अभ‍िनव शुक्‍ला एक साथ नहीं थे, दोनों ने वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे को वेडिंग एनिवर्सरी की बधाई दी। अभिनव शुक्ला इन दिनों साउथ अफ्रीक के केपटाउन में हैं और खतरों के खिलाड़ी-11 की शूटिंग में बिजी हैं। शादी की सालगिरह पर रुबीना दिलैक को पति अभिनव शुक्ला की याद आई। उन्होंने एक वीडियो शेयर कर अभिनव को मिस यू कहा। वहीं वीडियो कॉलिंग की तस्वीर शेयर करते हुए रुबीना ने लिखा, 'मैं यहां, तू वहां'

रुबीना बोलीं-

रुबीना बोलीं- "बेबी, आई मिस यू''

रुबीना दिलैक ने शादी की सालगिरह को पर तीन पोस्ट शेयर किए थे। एक पोस्ट में रुबीना ने एयरपोर्ट से अभिनव को वीडियो कॉलिंग करते हुए अपनी तस्वीरें शेयर कीं। जिसके साथ रुबीना ने कैप्शन लिखा- "मैं यहां, तू वहां''

इसके अलावा रुबीना ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह वेडिंग एनिवर्सरी की खुशी में केक काटते दिख रही हैं। रुबीना को ये सरप्राइज उनके क्रू मेंबर ने दिया था। वीडियो क्लिप में दिख रहा है कि रुबीना केक काटने से पहले अपने पति को चिल्लाते हुए कहती हैं- "बेबी, आई मिस यू!''

रुबिना दिलैक ने कहा- 'तुम मेरी ताकत हो'

रुबिना दिलैक ने कहा- 'तुम मेरी ताकत हो'

रुबिना दिलैक ने एक और वीडियो शेयर किया। उस वीडियो में रुबीना और अभिनव ट्रेकिंग करते हु दिख रहे हैं। वीडियो को रुबीना ने खुद शूट किया है। वीडियो को शेयर कर रुबीना ने अपने पति अभिनव के साथ बिताए पल को याद किया है। रुबीना ने वीडियो साझा कर लिखा है, ''तुम मेरी ताकत हो, तुम मेरी कमजोरी हो, तुम ही मेरी रोशनी हो, तुम ही मेरा अंधकार हो, तुम ही तो तूफान हो, तुम ही शांति हो। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मैं जिंदगी में हर दिन तुम्हारे साथ आगे बढ़ रही हूं। इस पागलपन को एंजॉय कर रही हूं। लव यू माय मंचकिन अभ‍िनव।'

अभिनव ने पत्नी रुबीना के लिए कही ये बात

अभिनव ने पत्नी रुबीना के लिए कही ये बात

वेडिंग एनिवर्सरी पर अभिनव शुक्ला ने रुबीना की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ''मेरी पोजर, आपकी फोटो खींचना हमेशा अच्छा लगेगा। हैप्पी एनिवर्सरी माय लव! जिंदगी की इस जर्नी में, कई ट्रेवर और ट्रेकों में तुम मेरी सुरक्षा कवच हो। जब मैं चट्टानों से लटक रहा होता हूं तो हमेशा मुझे आराम देती हो, सुरक्षित रखती हो और कसकर गले लगाती हो।''

काफी सालों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रुबिना और अभ‍िनव ने साल 2018 में शादी की थी। कपल को उनके फैंस प्यार से 'रुबिनव' कहते हैं। अभिनव और रुबीना की केमिस्ट्री 'बिग बॉस 14' में देखने को मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+