बाबरी केस के फैसले का RSS ने किया स्वागत, सभी आरोपियों के बरी होने पर कही ये बात

बाबरी केस के फैसले का RSS ने किया स्वागत, सभी आरोपियों के बरी होने पर कही ये बात

नई दिल्ली: अयोध्या में बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले में करीब 28 साल तक हुए कानूनी उतार-चढ़ाव के बाद बुधवार (30 सितंबर 2020) को सीबीआई की विशेष अदालत ने इस मामले में अपना फैसला सुनाया। जिसमें लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, मुरली मनोहर जोशी, उमा भारती सहित सभी 32 आरोपियों को बरी कर दिया है। इस फैसले का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने स्वागत किया है। संघ ने अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, ''सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा विवादास्पद ढांचे के विध्वंस मामले में आरोपित सभी दोषियों को ससम्मान बरी करने के निर्णय का राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ स्वागत करता है।'' विशेष सीबीआई अदालत ने अपना फैसला सुनाया। सभी आरोपी बाइज्जत बरी हुए।

RSS

Recommended Video

    Babri Demolition Case: 28 साल बाद आया फैसला, जानिए पूरी घटनाक्रम | वनइंडिया हिंदी

    जानिए इस मामले पर किसने क्या-क्या कहा?

    बाबरी मस्जिद के पक्षकार इकबाल अंसारी ने कहा, कोर्ट ने आरोपियों को बरी कर दिया है ये अच्छी बात है, हम इसका सम्मान करते हैं।

    रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, लखनऊ की विशेष अदालत द्वारा बाबरी मस्जिद विध्वंस केस में लालकृष्ण आडवाणी, कल्याण सिंह, डॉ.मुरली मनोहर जोशी, उमाजी समेत 32 लोगों के किसी भी षड्यंत्र में शामिल न होने के निर्णय का मैं स्वागत करता हूं। इस फैसले ने साबित कर दिया है कि देर से ही सही लेकिन न्याय की जीत हुई है।

    लाल कृष्ण आडवाणी बोले- जय श्री राम

    इस मामले के आरोपी लाल कृष्ण आडवाणी ने कोर्ट के फैसले पर कहा, स्पेशल कोर्ट का आज का निर्णय अत्यंत महत्वपूर्ण है, जब ये समाचार सुना तो जय श्री राम कहकर इसका स्वागत किया।

    मुरली मनोहर जोशी ने कहा, फैसला इस बात को सिद्ध करता है कि 6 दिसंबर को अयोध्या में हुई घटनाओं के लिए कोई षड्यंत्र नहीं था और वो अचानक हुआ। इसके बाद विवाद समाप्त होना चाहिए और सारे देश को मिलकर भव्य राम मंदिर के निर्माण के ​लिए तत्पर होना चाहिए।

    यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, सत्यमेव जयते! अदालत के निर्णय का स्वागत है। तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा राजनीतिक पूर्वाग्रह से ग्रसित हो पूज्य संतों, बीजेपी नेताओं, विहिप पदाधिकारियों, समाजसेवियों को झूठे मुकदमों में फंसाकर बदनाम किया गया। इस षड्यंत्र के लिए इन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+