RSS के मुखपत्र में छपा भारत का गलत नक्शा, कश्मीर को बताया पाक का हिस्सा
नागपुर। अक्सर कश्मीर को जब कुछ लोग पाकिस्तान का हिस्सा बताते हैं तो सबसे ज्यादा विरोध आरएसएस करता है लेकिन जब आरएसएस खुद ऐसी गलती करे तो बताइये आप लोग क्या जवाब देंगे। जी हां संघ के मुखपत्र ऑर्गनाइजर ने अपने नवीनतम संस्करण में साउथ एशिया का गलत मैप छापा है।
इस नक्शे में जम्मू-कश्मीर का एक बड़ा हिस्सा पाकिस्तान में दिखाया गया था, हालांकि इस बड़ी गलती का एहसास संघ को तुरंत हुआ और ऑर्गनाइजर को जल्द ही अपनी गलती का अहसास हो गया और उसने तुरंत ऑनलाइन एडिशन से यह मैप हटा लिया लेकिन इसके 15 मार्च के प्रिंट एडिशन में यही मैप छपा है।
गलत नक्शे के लिए संघ ने मांगी माफी
ऑर्गनाइजर के एडीटर प्रफुल्ल केतकर ने कहा, 'हालांकि यह गलती लापरवाही की वजह से हुई लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया जा सकता। मैप सार्क की एक वेबसाइट से लिया गया था। उन्होंने भरोसा दिलाया कि अगले इशू में यह गलती सुधार ली जाएगी और आगे से ऐसी गलती कभी नहीं होगी।
भविष्य में दोबारा ऐसी गलती नहीं होगी
अब सवाल यह उठता है कि जब अगले इस तरह की गलती करने के बाद माफी मांगते हैं और कहते हैं कि आगे से ऐसा कभी नहीं होगा तो आरएसएस उन पर निशाना साधने से बाज नहीं आता है तो इस बार क्या संघ को बिना किसी आलोचना के छोड़ दिया जाये।













Click it and Unblock the Notifications