यूपी चुनाव से पहले RSS में बड़ा बदलाव, अरुण कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली, 12 जुलाई। उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में चुनाव से ठीक पहले आरएसएस की ओर से संगठन में बड़ा फेरबदल किया गया है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के महासचिव अरुण कुमार को संपर्क अधिकारी बनाया गया है। इससे पहले कृष्ण गोपाल इस पर थे जोकि भाजपा व अन्य दलों के साथ राजनीतिक समन्वयक का काम करते थे। वह 2015 से इस पद पर थे, उन्हें सुरेश सोनी की जगह यह जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब कृष्ण गोपाल की जगह अरुण कुमार इस जिम्मेदारी को संभालेंगे।

Arun kumar

आरएसएस के संगठन में यह बदलाव मध्य प्रदेश के चित्रकूट में आरएसएस की बैठक के बाद किया गया। इससे पहले वर्ष की शुरुआत में भी आरएसएस में बदलाव हुआ था। दत्तात्रेय होसबोले को महासचिव बना दिया गया था जबकि अरुण कुमार को रामदत्त चक्रधर के साथ संयुक्त महासचिव बनाया गया था। साथ ही आरएसएस ने पश्चिम बंगाल के क्षेत्र प्रचारक प्रदीप जोशी को यहां से हटाकर अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख बना दिया है। सूत्रों के अनुसार आरएसएस संगठन के दूसरे संयुक्त सचिव की भी जल्द नियुक्ति कर सकती है जोकि बीएल संतोष की मदद करेगा। फिलहाल बीएल संतोष संगठन के राष्ट्रीय महासचिव हैं।

अरुण कुमार की बात करें तो उन्होंने लंबे समय तक जम्मू कश्मीर में काम किया है और उन्हें धारा 370 को हटाने के पीछे आरएसएस का अहम सूत्रधार माना जाता है। अरुण कुमार को आगामी सात राज्यों के विधानसभा चुनाव से पहले संपर्क अधिकारी बनाया गया है। कृष्ण गोपाल जोकि उत्तर प्रदेश से आते हैं वो आरएसएस के अन्य संगठन विद्या भारती, लघु उद्योग भारती के कामकाज को देखेंगे, जिसे वह पहले भी देखा करते थे। सूत्रों के अनुसार कृष्ण कुमार की तबीयत ठीक नहीं चल रही थी इसी वजह से उन्हें इस पद से हटाया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+