आरएसएस का मोदी सरकार को संदेश, आज शुरू हुआ तो 2025 तक बन पाएगा राम मंदिर
Recommended Video

नई दिल्ली। राम मंदिर का मुद्दा सुप्रीम कोर्ट में लंबित है लेकिन आए दिन इसको लेकर कोई ना कोई बयानबाजी होती रहती है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी ने कुंभ मेले के दौरान एक कार्यक्रम में कहा कि अयोध्या में राम मंदिर 2025 में बनेगा। वहीं जब पत्रकारों ने पूछा कि वे काफी समय से अयोध्या में मंदिर बनाने की बात कह रहे हैं, इसपर भैयाजी जोशी ने अपनी सफाई दी है।

'आज शुरू होगा तो 5 सालों में बनेगा मंदिर'
भैयाजी जोशी ने कहा, अयोध्या में मंदिर बने ये हमारी इच्छा है, ये मंदिर 2025 तक पूरा होना चाहिए, ये हमारी इच्छा है, आगे सरकार को तय करना है। उन्होंने कहा कि 25 को शुरू करने की बात नहीं है। अगर मंदिर निर्माण आज शुरू होगा तो 5 सालों में बनेगा। उन्होंने कहा मंदिर जरूर बनेगा। कुंभ मेले के दौरान एक कार्यक्रम में भैयाजी जोशी ने कहा था कि अयोध्या में मंदिर निर्माण शुरू हो जाएगा तो देश का विकास तेजी से होगा।
'मंदिर निर्माण शुरू होगा तो देश का विकास तेजी से होगा'
उन्होंने कहा कि देश में विकास की गति उसी तरह बढ़ेगी, जैसी साल 1952 में सोमनाथ में मंदिर निर्माण के बाद शुरू हुई थी। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर आरएसएस लगातार मोदी सरकार पर दबाव बना रही है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत सरकार से इस मामले पर अध्यादेश लाने की मांग भी कर चुके हैं।

भैयाजी जोशी का मोदी सरकार को संदेश
भैयाजी जोशी ने कहा कि पहले स्वामी विवेकानंद के स्मारक निर्माण में भी बाधाएं आई थीं, कुछ शक्तियों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई थी। कुछ वैसी ही परिस्थितियां आज भी हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अयोध्या में मंदिर निर्माण की दिशा में कुछ सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण होने के बाद देश का वैभव बढ़ेगा।












Click it and Unblock the Notifications