Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अनुच्छेद 370 हटाए जाने का इंद्रेश कुमार ने किया स्वागत, पाकिस्तान को दी बड़ी चेतावनी

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से जुड़े इंद्रेश कुमार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने वाले अनुच्छेद 370 को हटाने वाले सरकार के फैसले का स्वागत किया है। अनुच्छेद 35ए और 370 को रद्द किए जाने के फैसले को इंद्रेश कुमार ने सरकार का एक हिमालयी कार्य बताया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक हिमालयी कार्य किया है। यह देश की एकता की बड़ी उपलब्धि है।

RSS, Indresh Kumar reaction on end of jammu and kashmir Article 370

इंद्रेश कुमार ने कहा कि तत्कालीन नेहरू सरकार ने कश्मीर मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में ले गई थी। इस मुद्दे को आगे बढ़ाया था। जो कि पंडित नेहरू और कांग्रेस की एक बड़ी गलती थी। उन्होंने कहा कि मैं फैसले का स्वागत करता हूं। यहां तक की यूएनओ भी इसका विरोध नहीं करेगा। संयुक्त राष्ट्र का फैसला भी भारत को सपोर्ट करेगा। पाकिस्तान अगर कोई उछल कूंद करता है तो उसको पाकिस्तान ऑक्यूपाइड जम्मू-कश्मीर से अपना दावा वापस लेना होगा।

बता दें कि मोदी सरकार में गृहमंत्री अमित शाह ने सोमवार को राज्यसभा और फिर लोकसभा में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा दिलाने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म करने का प्रस्ताव पेश किया। सरकार ने अपने प्रस्ताव में कहा कि लद्दाख अलग केंद्र शासित राज्य बनेगा जबकि जम्मू-कश्मीर भी केंद्र शासित बनेगा लेकिन यहां विधानसभा रहेगी। मतलब जिस तरह से दिल्ली में सरकार का गठन होता है ठीक वैसे ही कश्मीर में भी मुख्यमंत्री रहेगा लेकिन पॉवर वहां के उपराज्यपाल के पास ज्यादा होगा। मतलब राज्य में केंद्र का हस्तक्षेप ज्यादा रहेगा।

यह भी पढ़ें- Article 370: अब पीओके पर क्या होगी भारत की स्थिति, जानिए इसका इतिहास-भूगोल

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+