तेजी से बढ़ रही हैं आरएसएस की शाखायें, चार साल में पांच गुना हुआ इजाफा

कानपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का देश में काफी तेजी से विस्तार हुआ है। मौजूदा समय में इसकी देशभर में कुल 57 हजार शाखायें खोली जा चुकी है जिनकी कुल संख्या एक लाख तक पहुंच सकती है। बिठूर में चल रहे आरएसएस के चिंतन शिविर में इस बात की जानकारी दी गयी कि मौजूदा समय में आरएसएस की कुल 57 हजार शाखायें खोली जा चुकी हैं और वर्ष 2019 तक यह आंकड़ा एक लाख के पार पहुंच जाएगा।

उलेमा का भागवत से सवाल, कैसा देशप्रेम चाहते हैं मुसलमानों से

RSS crosses 57 thousands landmark of Shakhas across India

आरएसएस के चिंतन शिविर में अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक के चीफ मनमोहन जी वैद्य ने आरएसएस के खिलाफ चल रही खबरों को मीडिया की मनगढ़ंत खबरें बताया है। इन रिपोर्ट को तथ्यहीन बताते हुए मीडिया से अपील की गयी कि वह बिना सत्यता के आंकड़ो और खबरों को ना लिखें।

वैद्य ने कहा कि पिछले छह सालों में देश की जनता की संघ के प्रति रूचि बढ़ी है इसी का नतीजा है कि 2012 तक देशभर में कुल 12 हजार शाखायें खुली थी। जोकि वर्तमान में 57 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। उन्होंने कहा कि अगले चार साल में यह आंकड़ा एक लाख को पार कर जाएगा।

आरएसएस पर चुनाव के लिए काम करने के आरोपों पर बोलते हुए वैद्य ने कहा कि हम चुनाव के लिए काम नहीं करते बल्कि संगठन को मजबूत करने के लिए काम करते हैं। हम समाज में भटके युवाओं को संस्कारित करने का काम करते हैं।

संघ के कार्यवाहक सुरेश सोनी ने कहा कि मनमोहन वैद्य जी ने कुछ अन्य कामों की वजह से अवकाश लिया था उनका संघ के साथ किसी भी तरह का मनमुटाव नहीं था। आपको बता दें कि इस चिंतन शिविर में कुल 42 प्रांत प्रचारक आये थे। यह 13 जुलाई तक चलेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+