केरल: आरएसस नेताओं की मौत से क्षेत्र में दहशत, संघ ने रखा बंद

पुणे। एक ओर जहां पीएम मोदी देश दुनिया में शांति-तालमेल का संदेश दे रहे हैं वहीं उनके अपने ही तालमेल बैठाने में नाकामयाब नजर आ रहे हैं। पुणे में माकपा कार्यालय पर हमले के बाद से हालात सामान्‍य होते नजर नहीं आ रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक यह हमला केरल राष्‍ट्रीय स्‍वयंसेवक संघ के नेता की हत्‍या के विरोध में किया गया है। माकपा सदस्‍यों का कहना है कि आरएसएस कार्यकर्ता उनके दफ्तर में जबरदस्‍ती घुस गए और तोड़-फोड़ की।

kerela murder

दरअसल केरल के कन्‍नूर जिले में एक आरएसएस नेता की हत्‍या कर दी गई थी। विरोध में मंगलवार को आरएसएस ने कन्‍नूर बंद रखा। कन्‍नूर जिले के थलासेरी उप नगरीय इलाके में दो आरएसएस नेताओं पर अज्ञात लोगों ने बमों से हमला किया था। मृतक जिला स्‍तर के आरएसएस नेता थे।

पढ़ें- मोदी के 100 दिन
हालांकि पुलिस अभी तक हमलावरों की पहचान करने में नाकाम रही है। माना जा रहा है कि वारदात के पीछे सीपीएम कार्यकर्ता शामिल हैं। मृतक और घायल, दोनों ही सीपीएम नेता और जिला सचिव पी जयराजन पर 1999 में हुए हमले के आरोपी रहे हैं।

जिस दिन केरल में यह हमला हआ उस दिन बीजेपी अध्‍यक्ष अमित शाह केरल दौरे पर थे। वह अध्‍यक्ष बनने के बाद पहले केरल के दौरे पर आए थे। घटना ने जोर पकड़ना शुरु कर दिया है। पुलिस-प्रशासन का कहना है कि हालात को बेकाबू नहीं होने दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+