एयर स्ट्राइक पर बोले मोहन भागवत, सही तरीके से पूर्ण हुई है पुलवामा में शहीदों की तेरहवीं

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हो गए। इस हमले के बाद देश गुस्से में था। लोगों पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उटाने की मांग की और पुलवामा हमले के 13 दिनों बाद ही भारतीय वायुसेना ने इस हमले का बदला ले लिया। पीओके के भीतर घुसकर आतंकियों के कैंपों को खास में मिला दिया। सर्जिकल स्ट्राइक 2 के बाद देश फिर से जोश से भर गया है। भारतीय वायुसेना के इस एयर स्ट्राइक पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा कि अब पुलवामा के शहीदों को पूर्ण श्राद्ध और तेरहवीं मिली है।

RSS chief Mohan Bhagwat: Today is true teravi shradh for Pulwamas martyrs

उन्होंने कहा कि पुलवामा में शहीद हुए जवानों की तेरहवीं और श्राद्ध अब सही तरीके से पूर्ण हुई है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए यह सर्जिकल स्ट्राइक बेहद जरूरी था। वहीं राजस्थान के चुरू में एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि यह देश सुरक्षित हाथों में है। पीएम ने कसम खाते हुए कहा कि सौगंध मुझे इस मिट्टी की, मैं देश नहीं मिटने दूंगा।

आपको बता दें कि पुलवामा हमले के बाद पूरे देश से पाकिस्तान पर सर्जिकल स्ट्राइक की मांग की जा रही थी। पीएम ने उस वक्त भी ये कहा था कि सेना को पाकिस्तान को जवाब देने की खुली छूट है। उन्होंने भरोसा जताया था कि भारत इस हमले का जवाब देगा और पुलवामा अटैक के 13वें दिन ही भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखा दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+