RSS प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में 2000 से अधिक Gen Z - Gen Alpha छात्रों से करेंगे सीधा संवाद, CJP का कितना असर?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत मुंबई में Gen Z और Gen Alpha युवाओं से मिलेंगे और बात करेंगे। चर्चा का मुख्य विषय है नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण और विश्व को एकजुट करने में भारत की भूमिका। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मुंबई के नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर (NMACC) में आयोजित IIMUN (इंडियाज इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस) के 15वें वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

स्वयंसेवी संस्थान इंटरनेशनल मूवमेंट टू यूनाइट नेशंस (आईआईएमयूएन) द्वारा आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन सत्र 'भारतीय दृष्टिकोण से विश्व को एकजुट करने में युवाओं की भूमिका' विषय पर केंद्रित होगा। इस वार्षिक सम्मेलन में 15 से 19 वर्ष की आयु के छात्र-छात्राएं शामिल होंगे, जिनमें देश के विभिन्न हिस्सों के शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधि भाग लेंगे।

-

सम्मेलन में दो हजार से अधिक छात्र शामिल

यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश के युवा लोकतंत्र, नेतृत्व, शासन और राष्ट्र निर्माण पर चर्चाओं में तेजी से सक्रिय हो रहे हैं। मोहन भागवत के 6 अगस्त को मुंबई में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में 100 से अधिक शहरों के 2,000 से अधिक छात्रों के साथ बातचीत करने की उम्मीद है, जिसे दुनिया के सबसे बड़े युवा नेतृत्व वाले सम्मेलनों में से एक बताया जा रहा है। मोहन भागवत के साथ यह बातचीत आईआईएमयूएन के वार्षिक चैम्पियनशिप सम्मेलन के उद्घाटन समारोह के दौरान होगी।

ये भी पढें: 'मेरे कूल्हों पर डंडा मारने की कोशिश क्यों?' जंतर-मंतर लाठीचार्ज की पीड़िता Muskan कौन? राहुल गांधी से मिली

RSS के लिए क्यों अहम है Gen Z और Gen Alpha से संवाद?

पारंपरिक रूप से शाखाओं और संघ शिक्षा वर्गों के माध्यम से युवाओं तक पहुँचने वाला RSS अब अपनी आउटरीच रणनीति में बड़ा बदलाव कर रहा है। वैसे तो आरएसएस राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भूमिका को लेकर हमेशा महत्वाकांक्षी रहा है लेकिन बताया जा रहा है कि हाल के दिनों में पड़ोसी देशों में हुए Gen Z प्रोटेस्ट और दिल्ली में CJP आंदोलन में युवाओं की आक्रामक भागीदारी ने आरएसएस में युवाओं की भूमिका को पुनर्परिभाषित करने पर मजबूर किया है। आइए समझते हैं आरएसएस यूथ-आउटरिच से क्या साधना चाहता है।

डिजिटल फर्स्ट पीढ़ी तक सीधी पहुँच: 1997 से 2012 के बीच जन्मी 'Gen Z' और 2013 के बाद जन्मी 'Gen Alpha' पूरी तरह से इंटरनेट, सोशल मीडिया और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के माहौल में पली-बढ़ी है। इन तक पहुँचने के लिए पारंपरिक भाषा की जगह 'ग्लोबल लीडरशिप' और 'राष्ट्र निर्माण' का मॉडर्न नैरेटिव तैयार किया जा रहा है।

राजनीतिक अलाइनमेंट से परे युवा: हालिया छात्र आंदोलनों और पेपर लीक से उपजे असंतोष के बीच, संघ यह सुनिश्चित करना चाहता है कि युवा किसी एक राजनीतिक विचारधारा के प्रति पूरी तरह विमुख न हों, बल्कि उन्हें सांस्कृतिक-राष्ट्रवाद से जोड़े रखा जाए।

ये भी पढें: भारत एक मनहूस देश! जेएनयू प्रोफेसर निवेदिता मेनन का वीडियो वायरल, और क्या कहा जिस पर मचा बवाल

किसे कहते हैं Gen Z और Gen Alpha?

जेनेरेशन का शॉर्ट फॉर्म 'जेन' का मतलब है पीढी और मनुष्यों की अलग-अलग पीढी का सांकेतिक नाम है जेन जी, जेन अल्फा, जेन वाई, जेन-एक्स और मिलेनियल इत्यादि। Gen Z उन्हें कहा जाता है जिनका जन्म 1997 से 2012 के बीच हुआ था, जो स्मार्टफोन और सोशल मीडिया के साथ बड़े हुए हैं। जेन अल्फा उससे भी नई पीढ़ी है, जिसका जन्म 2013 से 2025 के बीच हुआ है, और ये पूरी तरह एआई (AI) व डिजिटल दुनिया से घिरे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+