RSS on Love Jihad: फिर से जाग गया लव जिहाद का जिन्न!
आगरा। अभी लव जिहाद के एजेंडे की पोल खुले कुछ दिन ही नहीं बीते हैं कि लव जिहाद फिर से सुर्खियों में है। राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ सरसंघचालक मोहन भागवत ने एक बार फिर लव जिहाद के मुद्दे को उठा दिया है। मोहन भागवत ने कहा है कि लव जिहाद को मिटाने के लिए लड़कियों को अच्छे संस्कार की शिक्षा देनी होगी। लड़कियों को मूल्यों और संस्कारों की शिक्षा देकर लव जिहाद को रोका जा सकता है।
आगरा में आयोजित तीन दिवसीय युवा संकल्प शिविर के आखिरी दिन सोमवार को भागवत ने कहा कि लव जिहाद से केवल तभी निपटा जा सकता है जब माता-पिता अपनी बच्चियों को अच्छे संस्कार देंगे। उन्होंने कहा कि लड़कियां लव जिहाद में न फंसे इसके लिए जरूरी है उन्हें अच्छे संस्कार दिए जाएं।
लड़कियां गुमराह नहीं होंगी
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के मोहन भागवत ने लव जिहाद पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर माता-पिता अपनी बच्चियों को अच्छे संस्कार देंगे तो लड़कियां गुमराह नहीं होंगी। यदि लड़कियां गुमराह हो रही हों तो लड़के के माता-पिता से मिलकर मामले को सुलझा लिया जाएगा।













Click it and Unblock the Notifications