दिल्ली की मस्जिद में चीफ इमाम से मिले RSS प्रमुख मोहन भागवत, जानिए क्या है वजह
दिल्ली की मस्जिद में चीफ इमाम से मिले RSS प्रमुख मोहन भागवत, जानिए क्या है वजह
नई दिल्ली, 22 सितंबर: आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख इमाम उमर अहमद इलियासी से मुलाकात की। कस्तूरबा गांधी मार्ग मस्जिद में चीफ इमाम उमर अहमद इलियासी और संघ प्रमुख मोहन भागवत की घंटों बैठक चली। मोहन भागवत के साथ संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी कृष्ण गोपाल, राम लाल और इंद्रेश कुमार भी थे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख सांप्रदायिक सद्भाव को मजबूत करने के लिए मुस्लिम बुद्धिजीवियों के साथ चर्चा कर रहे हैं।
Recommended Video

आरएसएस प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा, ''आरएसएस सरसंघचालक जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों से मिलते हैं। यह निरंतर सामान्य 'संवाद' प्रक्रिया का हिस्सा है।''
इसी बीच पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने एनडीटीवी को बताया कि मोहन भागवत ने कहा है कि वह मौजूदा "असहमति के माहौल" को लेकर चिंतित हैं। बता दें कि एसवाई कुरैशी उन पांच मुस्लिम बुद्धिजीवियों में से एक थे, जिन्होंने पिछले महीने मोहन भागवत के साथ 75 मिनट की बैठक में हिस्सा लिया था।
उन्होंने कहा कि बातचीत "सकारात्मक" और "रचनात्मक" थी और आपसी चिंता के पहलुओं को कवर करती थी। इन लोगों ने अगस्त में बैठक की मांग की थी। समूह ने बैठक के बाद देश की स्थिति के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की थी।
कुरैशी ने आज एक इंटरव्यू में कहा, '' मोहन भागवत ने कहा कि वह भी चिंतित थे।'' उन्होंने आरएसएस प्रमुख के हवाले से कहा, "मैं वैमनस्य के माहौल से खुश नहीं हूं। यह पूरी तरह से गलत है। देश सहयोग और एकजुटता से ही आगे बढ़ सकता है।" उन्होंने कहा कि भागवत ने कुछ ऐसे बिंदु साझा किए जो उनके लिए विशेष रूप से चिंतित थे। जिसमें गोहत्या सबसे प्रमुख थी, जो हिंदुओं को परेशान करती है।












Click it and Unblock the Notifications