राम मंदिर पर खुलकर सामने आया RSS, कहा- फैसला देते वक्त आस्था का ख्याल रखे सुप्रीम कोर्ट

नयी दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राम मंदिर पर संघ के रूख को स्पष्ट किया। भैयाजी जोशी सुप्रीम कोर्ट से अपील की कि वह फैसला सुनाने में लोगों की आस्था का ख्याल रखे। उन्होंने कहा कि राम सब के दिल में रहते हैं पर वो प्रकट होते हैं मंदिरों के द्वारा। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि अयोध्या में मंदिर बने।

RSS Bhaiyyaji Joshi speaks about ayodhya case pending in supreme court

भैयाजी जोशी ने कहा कि इस कार्य में बाधाएं जरूर आई हैं, लेकिन आशा करते हैं कि न्यायालय हिंदू भावनाओं को समझकर निर्णय देगा। उन्होंने कहा कि पहले दिवाली से पहले खुशखबरी की उम्मीद थी लेकिन मामला अब आगे टल चुका है। भैयाजी ने कहा कि हमने कभी भी कोर्ट के फैसले की उपेक्षा नहीं किया है। उन्होंने कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो राम मंदिर के लिए एक बार फिर आंदोलन शुरू किया जाएगा।

भैयाजी ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए कोई रास्ता नहीं बचने की स्थिति में कानून का सहारा है। उन्होंने कहा कि इस मामले पर अध्यादेश लाने के बारे में फैसला करना सरकार का काम है। बता दें कि मुंबई में आरएसएस की तीन दिवसीय बैठक हुई। वहीं, संघ प्रमुख मोहन भागवत ने भी बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की। हालांकि इस बैठक में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसको लेकर कोई बयान नहीं आया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+